Kundli Tv- बुध कैसे करेगा आपकी दृष्टि को शुद्ध

Wednesday, Jul 11, 2018 - 10:03 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। सैर सपाटे पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। आज आप अपने गुणों के बल पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खिच लेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, जिससे आपको आगे पछताना पड़े। जीवनसाथी के लिए आज कुछ स्पेशल करने की सोचेंगे। आज आपकी किताब पढ़ने में दिलचस्पी बढ़ेगी, जिससे आपकी विचारधारा में बदलाव आएगा। बिज़नेस में शुरू किए गए नए कामो में सफलता हासिल होगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज ख़ुद पर चिढ़चिढ़ेपन को हावी न होने दें। फैमली की तरफ से ख़ुशी मिलेगी, मन शांत रहेगा। बिज़नेस से रिलेटेड कुछ नए आइडिया दिमाग में आयेंगे जिन्हें आप प्लान के साथ करना चाहेंगे। प्यार का इजहार करने के लिए समय अच्छा है। अपने पाट्नर के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। ऑफिस में बास आपसे खुश रहेंगे और भाग्य आपका साथ जरुर देगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

मिथुन राशि वालों टेंशन और नर्वसनेस से दुरी बनाये रखें क्योंकि ये आपकी सेहत पर असर डाल सकते हैं। करियर में थोड़े बदलाव होंगे। साइंस से जुड़े लोगों को सफलता ज़रूर मिलेगी इससे जुड़े विदेश में रहने वाले लोगों की जिन्दगी में चार चांद लग सकते हैं। किसी पर आँख बंद करके विश्वास न करे। घर आये मेहमानों का स्वागत करने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज आप थोड़ा पोलाइट रहें।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 7

कर्क राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी वाणी आपका काम बिगाड़ सकती है इसलिए वाणी पर थोड़ा संयम रखें। बिज़नेस से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। किसी बच्चे या बूढ़े की मदद करके अपने आप पर प्राउड फील करेंगे। आज बिज़नेस के सिलसिले में थोड़ी टेंशन बनी रह सकती है।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 5

सिंह राशि वालों सेहत का थोडा ख्याल रखें। लेन-देन से सावधान रहें। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नई परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। आज आप अपने प्रिय से अपनी दिल की बातें शेयर करेंगे। अफ़वाहो से दूर रहें। अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाक़ई ज़बरदस्त और सृजनात्मक हों।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 6

कन्या राशि अपनी वाणी की मिठास से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। अपनी बातों से किसी का दिल जीत लेंगे। अपनी चीज़ों को थोड़ा संभाल कर रखें। जीवनसाथी के साथ पल बिताएं उनसे अपनी बातें शेयर करेंगे, तो आपके मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई काम न करें।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 9

तुला राशि वालों आप अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आज आपकी सभी लांबित इच्छाओं की पूर्ति होगी अगर किसी काम में देरी हो तो हिम्मत न हारें। कोई नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह ज़रूर लें। दोस्तो से आपकी दोस्ती और भी गहरी होगी। आज लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों आज अचानक कही से पैसा मिलेगा। ज़मीन से जुड़ा विवाद लड़ाई में बदल सकते है, मामले को सुलझाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें, उनकी सलाह से काम करने पर आप निश्चित तौर पर मुश्किल का हल ढूंढने लेंगे। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। संयम और साहस का बनाए रखें। ख़ासतौर पर तब जब दूसरे लोग आपका विरोध करें।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज आपकी ये फुर्ती लोगों को उत्तेजित करेगी। आर्थिक स्थिति में पहले से काफ़ी सुधार होगा। आज आपका पेंडिंग काम पूरा हो जाएगा। बिज़नेस में कुछ नया करके अपने काम में और तरक्की कर लेंगे। दूसरों की लाइफ में दखल अंदाजी बिल्कुल न करें, आपका नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 3

मकर राशि वालों आज मानसिक तनाव कम होगा। एक्स्ट्रा सोर्स ऑफ इनकम के लिए अपने मन में पॉजिटिव व्यवहार रखें। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। मनमुताबिक परिणाम पाने के लिए थोड़ी और अधिक मेहनत करें। अपनी नई योजनाएं बनाएं जिससे काम में बढ़ोतरी होगी। परिवार और बच्चो से शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे आपका मन भी खुश रहेगा, सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 8

कुम्भ राशि वालों आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। हंसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ न करें। ऑफिस में अपने कामों को पूरा कर बोस से तारीफ हासिल करेंगे। ज़िंदगी में कुछ नए बदलाव आएंगे, ये नए बदलाव आपको उन्नति की तरफ ले जाएंगे। अपने पार्टनर को समय दें, इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आज किए गए निवेश काफ़ी फ़ायदेमन्द साबित होंगे।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आज शाम को जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं। आपको लाइफ पार्टनर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। करियर के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आज यात्रा करना फ़ायदेमंद रहेगा। राजनीतिक मामलों में दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 6

जानें कौन, जिसने बजरंगबली को भी दी थी मात  (देखें VIDEO)
 

Niyati Bhandari

Advertising