Kundli Tv- बृहस्पतिवार इन राशियों के लिए लाया है बहार

Thursday, Jul 05, 2018 - 08:11 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आप धर्म कर्म में दिलचस्पी लेंगे। आज आपको बिज़नेस में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने का योग है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। पढ़ाई में ब्याज बढ़ेगा। आज की ये पढ़ाई आपको बहुत आगे तक लेकर जाएगी। रोमांस के लिए भी एक बढ़िया दिन है। लाइफ पार्टनर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। 
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर-

वृष राशि वालों आज आपके जीवनसाथी की उन्नति होगी। राज्य में पोजीशन मजबूत होगी। आत्म बल बढ़ेगा। आज आपको माता से सुख मिलेगा। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। बैंक राशि बढ़ेगी। दोस्तों से रिलेशन्स अच्छे रहेंगे। शाम को दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट करने का सोच रहे तो समय अच्छा है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-

मिथुन राशि वालों आज बिज़नेस में नये एग्रीमेंट होंगे। आज आपके लिए एक अच्छा और बिजी दिन रहेगा। आज आपके खर्चें बढ़ेंगे। निवेश से फाय़दा हो सकता है। माता पिता से हर काम में हेल्प मिलेगी। मेहनत करने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों के साथ अच्छा दिन गुजरेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद भी खत्म हो जाएंगे।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

कर्क राशि वालों आज आपकी जॉब से जुड़ी कोई विश पूरी होगी। लाइफ पार्टनर को विदेश यात्रा करने से धन लाभ हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।  संपत्ति खरीदने का योग बना हुआ है। बिज़नेस में लाभ होगा। अनमैरिड लड़के लड़कियों की शादी आज तय हो सकती है। समाज में मान सम्मान मिलेगा। घर परिवार में सम्बन्ध मधुर होंगे।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर-

सिंह राशि वालों आज आपके सोर्स ऑफ़ इनकम बढ़ेंगे। आज आप खुद में सेहतमंद महसूस करेंगे। जॉब में आज प्रमोशन होने के आसार हैं। आज आप जहां चाहते हैं यानि आज मन माफिक पोस्टिंग भी हो जायेगी। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अचानक कहीं से ढेर सारा पैसा घर आ सकता है। लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र कर रहे हैं इसलिए थोड़ा सावधान रहें।  
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों आज आपको अपनी सोच पॉजिटिव रखनी होगी, नहीं तो काम बनने की बजाए बिगड़ जाएंगे। आज आपका बजट थोड़ा बिगड़ जाएगा लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं। ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। काम में बड़े भाई की मदद लें। आज कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है। इस राशि वाली महिलाओं को आज अच्छी खबर मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर-

तुला राशि वालों आज आप अपने आपको पावरफुल महसूस करेंगे और अपने काम से खुश रहेंगे। आज किसी को सलाह न दें। आज आप स्ट्रेस से बचें। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। माता पिता की सेवा से अच्छा फल मिलेगा। जो लोग आज इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं उन्हें आज सफलता जरुर मिलेगी। आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 8

वृश्चिक राशि वालों आज आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि की महिलाओं को आज डेटिंग के लिए फेवरेबल दिन है। आज आपको किसी कारण से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन ये यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। इस राशि के शिक्षकों और लेखकों को गिफ्ट मिल सकता है। आज नए बिज़नेस में पैसा लगाने से फायदा होगा। आज आप अपने गुरु से आशीर्वाद लें तो दिन अच्छा गुजरेगा।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 2

धनु राशि वालों आज आपको अपने बिज़नेस प्लान सफल होते दिखाई देंगे। भाई का प्यार कुछ कम मिलेगा। बच्चों से प्रेम बढ़ेगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु भी आपके दोस्त बन जाएंगे, जिससे आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। गाड़ी आज थोड़ा सावधानी से चलाएं। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर-

मकर राशि वालों आज सेहत के बारे में थोड़ा सतर्क रहें। आज आप धर्म से रिलेटेड कामों में उत्साह के साथ पार्ट लेंगे। लोग आपके अच्छे बिहेवियर की वजह से बहुत खुश रहेंगे, साथ ही आपके अनुभव का फायदा भी उठाएंगे। आज आप लोगों से बड़ी आसानी से सारे काम करा लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। ऑफिस में बॉस भी आपके काम से खुश रहेंगे। 
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 4

कुम्भ राशि वालों आज आप आजाद और आरामदायक फील करेंगे। आज आपका स्वभाव बिल्कुल लापरवाह रहेगा। आपको दुनिया की कोई टेंशन नहीं होगी। आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की। आज आपकी छवि एक रोमांटिक व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी। आज आप अपने लिए शॉपिंग करेंगे। अनमैरिड लोगों की शादी के अच्छे योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- आसमानी हरा  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों आज आपका यश प्राप्ति का दिन है। आज आप जो सोच लेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। अपना आज का काम कल पर न टालें न ही किसी दूसरे पर काम के लिए निर्भर रहें, नहीं तो काम निपटाने में समय लग जाएगा। इस राशि वाले आज जिसे प्रपोज करेंगे वह न नहीं कह पायेगा। अगर आज आपको विदेश यात्रा का मौका मिल रहा है तो समझ लीजिए किस्मत के बंद दरवाजे खुल रहे हैं।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 3

चुपके से घर के मेन गेट पर रखें ये चीज़ें, मिलेगा पैसा (देखें VIDEO)
 

Jyoti

Advertising