Kundli Tv- आज चंदा मामा किस राशि की Tension करेंगे दूर

Monday, Jun 25, 2018 - 09:21 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आप जो भी काम करें उसमें सफलता पा लेंगे। समझदारी से काम लेंगे, तो दोस्त आपके लिए मददगार साबित होंगे, दोस्तों के साथ बातचीत में कुछ अच्छे विचार भी सामने आएंगे। आपको कोई अचानक अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। आज बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी और जिन लोगों की शादी में दिक्कतें आ रही हैं उनकी शादी आज पक्की हो सकती है।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 1

वृष राशि वालों आज आप दिन भर व्यस्त रहेंगे, लेकिन ये बिज़ी सेड्यूल आपको सक्सेस की सीढ़ी पर पहुंचाएगा। आपके बनाए प्लान में सफलता मिलेगी। आज आप थोड़े इमोश्नल रहेंगे फिर भी अपना पूरा काम जिम्मेदारी से निपटा लेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे खुश रहेंगे। आज आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे, कुछ चीजें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 9

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठीक होगा। अपनों का प्यार और साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किस्मत का साथ भी कुछ मामलों में मिलता रहेगा। घर परिवार को समय जरूर दें। गुस्से पर कंट्रोल रखें, काम आसानी से निपट जाएगा। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें और आप किसी दोस्त की मदद भी कर सकते हैं। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग और पैसा मिलेगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2

कर्क राशि वालों आज के दिन आप में कॉन्फिडेंस भी ज्यादा रहेगा, खुद का महत्व समझें और नौकरी में ही प्रमोशन के बारे में गहराई से विचार करें। अपने लिए कुछ नया और सकारात्मक करने का समय है, धन लाभ हो सकता है। कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। किसी रिश्तेदार से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। परिवार के साथ बीता समय आपको अच्छा फील कराएगा। किसी दोस्त से भी मदद मिल सकती है।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 9

सिंह राशि वालों आज आपका व्यवहार दूसरों के लिए लाभदायक होगा। ज्यादातर बातों और हालातों में सोच समझकर काम करें। आप बहुत व्यस्त रहेंगे, नई चुनौतियां भी सामने आएंगी, उनके लिए तैयार रहें। हर तरह की स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। किसी खास काम के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। धन लाभ होगा।
शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों आज के दिन आपको अचानक से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आपको फायदा भी सकता है साथ के लोग आपकी तारीफ करेंगे आपके लिए ये फायदेमंद रहेगा। कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई जॉब या बिज़नेस शुरू कर सकते हैं लेकिन पहले माता-पिता से राय-मश्वरा करें। पैसों के मामले में चला आ रहा दबाव खत्म होगा। मानसिक तनाव से बाहर आएंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4

तुला राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, थोड़ी सी मेहनत से बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। मन लगाकर और धैर्य से काम करेंगे तो समस्याएं सुलझती जाएंगी। किसी भी हालत में समझौता करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। नए दोस्त बनेंगे। किसी दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों आज मां का आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने सभी विवाद खत्म हो जाएंगे। जो काम आज ही होना है, उसे आप सफलता से निपटा लें। सिर्फ  इच्छा शक्ति के दम पर आप लक्ष्य पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। दूसरों की मदद करने पर आपके काम में भी सफलता मिलेगी। 
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 8

धनु राशि वालों आज के दिन आपको ऑफिस और बिज़नेस में सहयोग मिलेगा, जिससे आपको बहुत फायदा होगा। पैसों और करियर के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप पूरा दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। किसी भी परिस्थिति के लिए आप मानसिक तौर पर तैयार रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4

मकर राशि वालों आपको पिछले कुछ दिनों से आपके दायरे में बहुत कुछ बदलाव आए हैं, इन दिनों में भी आपके कॉन्टैक्ट्स अपडेट होंगे। राजनीति में आपकी पहुंच बढ़ेगी। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। अचानक यात्रा का योग बनेगा। नए लोगों से मेल-जोल बनेगा। रुका हुआ पैसा वापिस आ सकता है।
शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर-

कुंभ राशि वालों आज आपकी सफलता के लिए जरूरी बातें और स्थितियां आपके फेवर में होंगी। नौकरीपेशा लोगों के सामने कोई नया ऑफर भी आ सकता है इसमें जोखिम तो है, लेकिन सफलता मिल जाएगी। दोस्तों के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। आपको अपने पारिवारिक माहौल के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी। मन में नए विचार हैं और आप नई चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आज दिन अच्छा रहेगा। भविष्य के लिए बड़ी योजना बनाएं और महत्वपूर्ण कदम उठाएं। कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर अच्छा खासा फायदा होगा। आर्थिक स्थिति और मजबूत हो जाएगी। निजी संबंधों में गहराई आएगी। ऑफिस में आपके विचारों को अधिकारी बहुत गंभीरता से लेंगे। भगवान में गहराई से आपकी आस्था बढ़ेगी। आज लिए गए ज्यादातर फैसले फायदेमंद रहेंगे।
शुभ रंग- सफेद  शुभ नंबर- 6

जानें कौन चुपके से कृष्ण की रासलीला में आया ? (देखें Video)
 

 

Niyati Bhandari

Advertising