Kundli Tv- June का आखिरी रविवार, किसके लिए लाएगा Happiness की बहार

Sunday, Jun 24, 2018 - 09:12 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज मेडिकल से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। आज आपको किसी सेमिनार में भी जाने का मौका मिल सकता है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वो पूरा हो जाएगा। आज आपका पॉजिटिव नेचर लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। आज कठिन परिस्थिति को सहजता से काबू में कर लेंगे।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर-

वृष राशि वालों आज आप गर्मजोशी का अनुभव करेंगे। कोई भी काम को बड़े ही मेहनत, जिम्मेदारी और लगन से काम करेंगे। अगर प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने की सोच रहे हैं तो मौका अच्छा है इससे आने वाले समय में आपको लाभ जरूर होगा। आपको अपनी मेहनत के लिए अपने साथियों से भी सपोर्ट मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 9

मिथुन राशि वालों आज आपको सेहत से जुड़ी अच्छी ख़बर मिल सकती है। आज आप शान्त रहेंगे लेकिन आपका ये पीसफुल नेचर लोगों को बहुत पसंद आएगा। आज आपको विदेश से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। बच्चे आपका नाम रौशन करेंगे  जिससे मन पूरा दिन खुश रहेगा और परिवार के साथ आउटिंग पर भी जा सकता हैं। शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो अच्छा समय है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-

कर्क राशि वालों आज आपको कोई गुड न्यूज़ मिलने वाली है जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज ज़मीन में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो अच्छा मौका है इससे आपको विशेष फायदा होगा। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर- 6

सिंह राशि वालों आज बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बिज़नेस में भी थोड़ा फायदा होगा। आज स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलेगी दोस्तों से सहयोग मिलेगा। कार्य, व्यवसाय में लाभ होगा, धन का आगमन बेहतर होगा। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। आज आपको यात्रा से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4

कन्या राशि वालों आज आपको धन लाभ होगा। आज आप दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन खुश रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले आज सफलता प्राप्त कर सकते है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा साथ ही वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। कामकाज के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों आज आप अपनी क्षमताओं का बखूबी इस्तेमाल करेंगे। अपने चेहरे का थोड़ा ध्यान दें, बदलते मौसम की वजह से तबियत थोड़ी नरम रह सकती है। आज आपका पूरा रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक मामलों में तेजी से सुधार होगा। नौकरी पेशा वालों के लिए समय ठीक रहेगा। यात्राओं से बिज़नेस रिलेशन में सुधार होगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों आज नए काम की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन काम को शुरु करने से पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें साथ ही भाई बहनों से काम को बेहतर बनाने की सलाह भी लें। आज वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज अपना खाली समय बच्चों और परिवार के साथ बिताएं इससे बिगड़ते रिश्ते संभल जाएंगे।
शुभ रंग- सफेद  शुभ नंबर- 6

धनु राशि वालों आज वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आज आप जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। किसी बड़े काम के लिए पैसों की व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम हो जाएगा। लोन से जुड़े कामकाज पूरे हो जाएंगे। बिज़नेस ट्रिप पर भी जा सकते हैं जो आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 6

मकर राशि वालों आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलता रहेगा। आमदनी के नए सोर्स मिलेंगे जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है। अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 7

कुम्भ राशि वालों आज आपके मन में नए विचार आएंगे, जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली का माहौल बनेगा। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगो के लिए उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ का योग बन रहा है।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आज आपके घर नए मेहमान दस्तक दे सकते हैं जिससे घर में खुशहाली आएगी। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे, इससे आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा और व्यवसाय में लाभ हो सकता है। बड़ी परेशानी का दोस्त हल निकाल लेंगे। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2

Kundli Tv- जानें कौन चुपके से कृष्ण की रासलीला में आया ? (देखें Video)
 

Jyoti

Advertising