Kundli Tv- आज सूर्य बदलेेंगे घर, किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा
Friday, Jun 15, 2018 - 07:35 AM (IST)
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष- आज का दिन आपके परिवार के लिये काफी अच्छा है, फैमिली मेम्बर्स के साथ किया गया काम सफल होगा। आज आप आध्यात्मिक महसूस करेंगे और भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, काम में फायदा होगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले मां का आशीर्वाद ज़रूर लें।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 3
वृष- आज पॉलिटिकल सेक्टर में आपकी खास पहचान बनेगी। हर काम में दोस्तों से मदद मिलेगी। आपके बड़े भाई को जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। इस राशि की महिलाएं जीवन में आगे बढ़ेंगी। घर के बड़े- बुजुर्गों से आशीर्वाद लें, बिगड़े काम भी बन जाएंगे।
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 5
मिथुन- आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। विरोधियों को उनकी ही चाल में मात देंगे। आज आपकी कोई मनचाही विश पूरी होगी, इसके साथ-साथ आज आपके दोस्तों का सर्कल भी बढ़ेगा। माता-पिता के साथ धर्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 9
कर्क- आज का दिन आपको फायदा देने वाला है। नया घर ख़रीद सकते हैं। आप अपनी पेंडिंग योजना को आज पूरा कर लेंगे। बड़े भाई से मदद मिलेगी। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप लवमेट के साथ टूर पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 6
सिंह- आज आपके घर मेहमान आ सकते हैं। इस राशि के बच्चे ग्रुप में पिकनिक मनाने जा सकते हैं। जो लोग लकड़ी, फर्नीचर से जुड़े उद्योग में काम करते हैं, उनके लिए शुभ समय है।
शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 3
कन्या- आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरु करने वाले हैं, हो सकता है वर्क प्लेस पर बॉस से डांट पड़ सकती है पॉजिटिव तरीके में लीजिए। काम में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी से संबंध पहले से बेहतर होंगे। परिवार में किसी सदस्य को जबरदस्त वित्त-संबंधी बेनिफिट होने वाला है।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 2
तुला- आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। परिवार के साथ टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेल-कूद और मौजमस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं ये ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होने वाला है।
शुभ रंग- समुद्री हरा शुभ नंबर- 3
वृश्चिक- आज नई नौकरी मिलने का योग है। आज आर्थिक स्थिति थोड़ी टाइट रहेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स आज पूजा पाठ में लगे रहेंगे। अगर आप रेन्ट पर रहते हैं, तो लैन्डलॉर्ड से आपके रिलेशन बेहतर होंगे।
शुभ रंग- गोल्डन शुभ नंबर- 8
धनु- आज का दिन सुख और सौभाग्य देने वाला है। घर में नया मेहमान आ सकता है। म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। आज आपको काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं। बच्चों से खुशी मिलेगी और सेहत अच्छी रहेगी लेकिन फिर भी सावधान रहें।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 2
मकर- आज आपका नज़रिया प्रोग्रेसिव रहेगा। आज आप अपने बच्चों के लिए कपड़ों की शॉपिंग पर जाएंगे। महिलाएं आज कुछ ज्यादा ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
रहेंगी। आज शाम माता के मंदिर ज़रूर जाएं, सुख और सौभाग्य बढ़ेगा।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 4
कुंभ- आज वर्क प्लेस पर आपकी एक खास पहचान बनेगी। इसके साथ ही आज आप पूरा दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। जो लोग सेल्स में हैं, उन्हें जॉब का नया ऑफर मिल सकता है। इस राशि के बच्चे माता-पिता की राय लेकर नया काम शुरु करें।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 7
मीन- आज पूजा-पाठ में आपका मन लगा रहेगा। धार्मिक स्थान पर कुछ दान करेंगे तो लाभदायक होगा। इस राशि की महिलाएं आज सोशल वर्क में पार्टिसिपेट करेंगी। परिवार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में बेलेंस बनाकर रख़ना होगा। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जाएंगे।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 1
ये बिल्ली कर सकती है आपकी हर परेशानी को दूर (देखें VIDEO)