Kundli Tv- बुधवार को किसकी किस्मत का खुलेगा पिटारा

Wednesday, May 30, 2018 - 07:55 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष- आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। लवमेट से चल रही नाराज़गी ख़त्म होगी। बिज़नेस से जुड़ी कोई बड़ी डील मिल सकती है। भीड़-भाड़ से बचें। लंबे समय से जिस लक्ष्य के लिए आगे बढ़ रहे थे, आज उसमें सफलता मिलेगी। झूठे अहंकार को त्याग देना ठीक रहेगा। मधुर स्वभाव से दूसरों को अपना बनाएं। इस राशि वालों के बुजुर्गों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 6

वृष- आज आपका समय दिमागी मेहनत करने में लगेगा। लाइफ पार्टनर को लेकर रोमांटिक मूड रहेगा। आप अपना बिज़नेस बढ़ाने की सोच सकते हैं, समय आपके हक में है। भविष्य को लेकर बनाई गई कोई भी योजना सुखद फल देगी। लाइट म्यूजिक सुनने का मन करेगा। सुख और सफलता पाने के प्रबल योग हैं। रोमांटिक मूड में रहेंगे। कहीं से खास गिफ्ट भी मिल सकता है। वर्क प्लेस पर सहयोगियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 8

मिथुन- आज लक आपका साथ देगा। अपने फैसले पर टिके रहने में लाभ होगा। जो लोग माॅडलिंग के पेशे में हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। कोर्ट कचहरी के मामलों में न पड़ें। गायत्री मंत्र का 11 बार जाप करने से सभी इच्छाएं पूरी होंगी। सेहत का ध्यान रखें। वाहन ध्यान से चलाएं। आम हालात ठीक रहेंगे व प्रभाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी भी काम को हाथ में न लें।
शुभ रंग- नांरगी शुभ अंक- 5

कर्क- आज आपके सम्पत्ति संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु आपकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। यदि आप अपने घर से कहीं दूर रहते हैं तो मां की तरफ से कोई प्यार भरा संदेश आपके लिए आ रहा है। बारिश के मौसम में लवमेट के साथ आनंद मनाएंगे। शत्रु कमज़ोर रहेंगे।
शुभ रंग- मैरून शुभ अंक- 9

सिंह- आज आप पर धन कुबेर मेहरबान रहेंगे। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसे का दुरुपयोग करने से हानि होगी। वर्क प्लेस पर कुछ तनाव हो सकता है। इस राशि के जो लोग घुटनों और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं वो सुबह-शाम टहलें, राहत मिलेगी। शंकर भगवान के दर्शन करने से सभी बाधाएं दूर होंगी। कारोबारी काम निपटाते समय कोई धन राशि किसी के पास फंस न जाए।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 3

कन्या- जो लोग पानी से जुड़े किसी कारोबार में हैं, उनके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। घर और ऑफिस दोनों जगह काम का बोझ कम होगा। पिता का प्रेम और आशीर्वाद पाकर मन को कुछ शांति मिलेगी। नौकरी पेशा है तो ट्रान्सफर होने की आशंका है। आज जीवनसाथी की मदद से आप बहुत से काम करेंगे। सितारा सरकारी कामों के लिए ढीला, इसलिए मंजिल के करीब पहुंचे किसी काम को हाथ में न लें।
शुभ रंग- काला शुभ अंक- 1

तुला- आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है। अचानक कहीं से ढेर सारा धन प्राप्त होने वाला है। आज शत्रु भी आपके मित्र हो जाएंगे। घर परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने वजन को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। पड़ोसी से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। लवमेट के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ अंक- 4

वृश्चिक- आप कामयाबी की तरफ तेजी से बढ़ेंगे। बच्चों को लेकर सभी चिंताएं ख़त्म हो जाएंगी। इन्कम से संबंधित कुछ चिंता हो सकती है लेकिन भाग्य साथ देगा। बॉस से प्रेम मिलेगा। गाड़ी धीमी गति से चलाएं। किस्मत आपके साथ है जो चाहेंगे हासिल होगा। अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी। मनचाहे साथी के साथ एकांत में समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग- मजेंटा शुभ अंक- 7

धनु- आज जितनी मेहनत करेंगे उतना ही रिजल्ट मिलेगा। थोड़ी ज्यादा मेहनत किस्मत सवार सकती हैं। बिज़नेस से संबंधित कोई भी एग्रीमेंट कल पर न टालें। आज आप शाॅपिंग में काफी समय बिताएंगे और एन्जॉय करेंगे। हेल्थ कुछ ढीली- ढाली रह सकती है। अपने आदर्शों और उसूलों के साथ कोई भी समझौता नहीं करेंगे। संतान से बहुत प्रेम मिलेगा। लवमेट के साथ केंडल लाइट डिनर पर जाएंगे।
शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 6

मकर- आज आय और व्यय में नियंत्रण बना कर रखें। अपनों से बड़ों का सहयोग मिलेगा। आज आपको काफी काम करना पड़ेगा लेकिन इतना काम होने के बावजूद आप बिलकुल रिलैक्स्ड रहेंगे। विदेश में बसे भारतीयों को फायदा होगा। इस राशि के बच्चों का उत्साह बढ़ा रहेगा। पिता की उन्नति होगी। सितारा धन-लाभ के लिए अच्छा है। किसी कामकाजी काम को लेकर की गई भागदौड़ रंग लाएगी। हर प्रयास का अच्छा नतीजा मिलेगा।
शुभ रंग- क्रीम शुभ अंक- 2

कुंभ- आज आपके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार के कारण आपको लोगों की सहानुभूति प्राप्त होगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान दें। पेरेंट्स के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में कहीं से कोई अच्छी खबर आ सकती है। समय रोमांटिक है, प्यार के मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। सेहत को लेकर खास ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग- ब्राउन शुभ अंक- 1

मीन- आज परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। लवमेट के साथ कहीं जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पिता को लेकर चल रही चिंता कम होगी। घर में एकता रहेगी। किसी को प्रपोज़ करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक है। किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। अपने घर के बाहर मौसमी फूल लगाएं, लाभ होगा। व्यापार तथा कामकाजी दशा अच्छी। इस राशि के पति-पत्नी को गूड न्यूज़ मिलेगी।
शुभ रंग- नांरगी शुभ अंक- 5

कैसे पराई महिला को करें वश में ! (देखें VIDEO)

Niyati Bhandari

Advertising