आप का राशिफल- 07 फरवरी, 2020

Friday, Feb 07, 2020 - 11:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज  7 फरवरी, 2020 शुक्रवार माघ शुक्ल तिथि त्रयोदशी (सायं 6.32 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी विक्रमी सम्वत् : 2076, माघ प्रविष्टे: 25, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 18 (माघ), हिजरी साल: 1441, महीना: जमादि उल्सानी, तारीख 12, सूर्योदय: 7.21 बजे, सूर्यास्त: 6.03 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पुनर्वसु (7-8 मध्य रात 12.01 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुष्य। योग: प्रीति (रात 10.29 तक) तथा तदोपरांत योग आयुष्मान। चंद्रमा मिथुन राशि पर (सायं 6.24 तक) तथा तदोपरांत कर्क राशि पर प्रवेश करेगा। इसके अलावा अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

पर्व, दिवस तथा त्यौहार : प्रदोष व्रत, मेला जैसलमेर (राजस्थान) प्रारम्भ।
दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋृत्य दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। 

हिंदू पंचांग के अनुसार आज प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है। जिसका धार्मिक दृष्टि से अधिक महत्व है। कहा जाता है इस दिन अगर प्रदोष काल यानि संध्या काल में शिव जी की पूजा की जाती है तो शिव शंकर अपनी कृपा बरसाते हैं। साथ ही साथ इनकी कृपा से अनेक तरह के मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में बताए गए विभिन्न उपाय करने से भी कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

Jyoti

Advertising