आप का राशिफल- 08 दिसंबर, 2019

Sunday, Dec 08, 2019 - 10:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज दिनांक 08 दिसंबर 2019, विक्रमी सम्वत् 2076, मार्गशीर्ष, प्रविष्टे 23, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1941, दिनांक 17 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1441, महीना रबि उल्सानी, तारीख 10, सूर्योदय  प्रात: 7.18 बजे, सूर्यास्त 5.21 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र अश्विनी भाद्रपद (8-9 मध्य रात 3.30 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र भरणी, योग वरियान (सायं 5.15 तक) तथा तदोपरांत योग परिध, चंद्रमा मेष राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (प्रात: 8.30), 8-9 मध्य रात 3.30 तक जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी। साथ ही अपना आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करें यहां। 

दिशा शूल- पश्चिम
पंचक- पूरा दिन रात
वरियन योग- शाम 5:15 तक
विशेष- मोक्षदा एकादशी व्रत, गीता जयंती, मौनी एकादशी।

पद्मपुराण में भगवान श्रीकृष्ण, धर्मराज युधिष्ठिर से कहते हैं- इस दिन तुलसी की मंजरी, धूप-दीप आदि से भगवान दामोदर का पूजन करना चाहिए। मोक्षदा एकादशी बड़े-बड़े पातकों का नाश करने वाली है। इस दिन उपवास रखकर श्री हरि के नाम का संकीर्तन, भक्तिगीत, नृत्य करते हुए रात्रि में जागरण करें।

इसके अलावा बता दें गीता जयंती का भी हिंदू धर्म में अधिक महत्व है। हिंदू पौरांणिक ग्रथों में गीता का स्थान सर्वोपरि रहा है। बताया जाता है गीता ग्रंथ का प्रादुर्भाव मार्गशीर्ष मास में शुक्लपक्ष की एकादशी को कुरुक्षेत्र में हुआ था। महाभारत समय श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को ज्ञान का मार्ग दिखाते हुए गीता का आगमन होता है।

इसके अलावा बता दें मौना एकादशी पर भी श्री हरि का ही पूजन करना विशेष होता है। मान्यता है इस दिन श्री हरि के मत्स्य, श्री कृष्ण स्वरूप व विष्णु अवतार की पूजा करनी चाहिए। इससे मन की हर कामना पूरी होती है। 

Jyoti

Advertising