आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल- 9 जुलाई 2022

Saturday, Jul 09, 2022 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:-
आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत शुभकामनाएं । 9 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक निडर और साहसी होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं है। हर कठिन से कठिन काम को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन भी काफी सुडौल होता है। मूलांक 9 वाले जातक थोड़े क्रोध यानि गुस्से वाले स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को हर छोटी छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। इनकी आवाज भी इनके शारीरिक गठन से मिलती हुई काफी जोरदार होती है। मूलांक 9 वाले जातक अपने भाई बहनों के साथ अधिक स्नेह रखते हैं। इन लोगों की मित्रता भी गहरी होती है। यह लोग दोस्ती को पूरे दिल से निभाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा अपनी अच्छाई और बड़ाई सुनना चाहते हैं। जो इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह साबित होती है। क्योंकि लोग इनकी इस आदत का फायदा उठाकर इनसे अपने काम निकलवाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगता है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष कोई भी काम सोच समझ कर करें। कोई शॉर्टकट या कोई अनैतिक रास्ता ना आपनाए। इस वर्ष हो सकता है आपका मन अलग-अलग योजनाओं की तरफ आकर्षित हो। सूझबूझ और धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला ना लें। माता की सेहत का ख्याल रखें। पैसों के लेनदेन को लेकर बहस हो सकती है। अगस्त के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात धन लाभ होने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में बहुत सी घटनाएं अचानक होंगी जो शायद आपको संभलने का समय ना दें। बड़ों की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। अक्टूबर के महीने में व्यापार में कोई बड़ा निर्णय न लें। किसी भी प्रकार के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच परख अवश्य कर लें।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

समय के सकारात्मक परिणाम सूझबूझ और अनुभव से ही मिलेंगे। नवंबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी वाणी में कठोरता न आने दें। दिसंबर के महीने का समय संतान पक्ष के कारण थोड़ी चिंता में बीतेगा। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वर्ष 2023 के जनवरी और फरवरी का महीना भौतिक सुख साधनों में वृद्धि करेगा। घर की सजावट पर खर्चा होगा। मार्च के महीने में अपनी योजनाएं किसी को न बताएं, हो सकता है लोग आपके अपने बनकर आपको धोखा दें। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आलस्य के कारण भी चीजें इकट्ठी होती चली जाएगी। मई के महीने में समय आपके अनुकूल है। बच्चों का मन खेलकूद में लगेगा। जून के महीने में किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए निवेश करेंगे। उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद संभव है।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गले में पीले रंग का धागा पहनें।
कानों में सोना धारण करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
शनि चालीसा का पाठ करें।
गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Jyoti

Advertising