आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jul 08, 2022 - 08:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction in hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 8 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग अक्सर चुपचाप रहते हैं। इन्हें ज्यादा दिखावा पसंद नहीं आता। इन लोगों के दोस्त भी कम बनते हैं परंतु जो बनते हैं वह घनिष्ठ होते हैं। इन लोगों को हर कार्य धीरे-धीरे करने की आदत होती है, जिसके कारण सामने वाला इनको आलसी समझ लेता है। मूलांक 8 वालों को अपने जीवन में लक्ष्यों की प्राप्ति भी काफी विलंब से होती है। मूलांक 8 वालों को बहुत से संघर्ष और अड़चनों का सामना करना पड़ता है। परंतु अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदारी से ये लोग तरक्की की बुलंदियों को छूते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का अपने पिता के साथ आजीवन वैचारिक मतभेद चलता रहता है। मूलांक 8 वालों की  शिक्षा प्रायः सामान्य रहती है। ये लोग कोयला, पेट्रोलियम, सिविल इंजीनियरिंग, लोहा, इस्पात आदि उद्योगों में सफल कार्य करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य खुशहाल बीतता है। ये जीवन साथी के साथ आपसी मतभेद को ज्यादा बढ़ावा नहीं देते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल उत्तम है। अपनी मेहनत के आपको उचित परिणाम प्राप्त होंगे। जुलाई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सितंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपको प्रयास से अधिक फल मिलेंगे। समय का सदुपयोग करें। अक्टूबर के महीने में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। समय धैर्य और संयम के साथ बिताने का है। अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो किया जा सकता है।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

नवंबर के महीने में व्यापार में वृद्धि होगी। मां और बेटी के संबंध अच्छे होंगे। छोटी मोटी यात्राएं लगी रहेंगी। दिसंबर के महीने में व्यवसायिक और निजी दोनों स्तर पर जीवन अच्छा रहेगा। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताने का है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन और वहम में पड़ने से बचें। सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय आने वाले समय में लाभ देंगे। फरवरी के महीने में अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। मार्च के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में संतान को लेकर कोई योजना बनाएंगे। मई के महीने का समय प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए शुभ रहेगा। जून के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कौवे को नमकीन गाठिया खिलाएं।

पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं।

संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

 

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www।gurukulastro।com

Jyoti

Advertising