आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Feb 16, 2021 - 10:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 16 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक हमेशा कल्पनाओं में डूबे रहते हैं। ये लोग उच्च कोटि के दार्शनिक साबित होते हैं। इन्हें हर बात की गहराई तक ज्यादा पसंद होता है। इनकी बातें बहुत अनुभवी एवं सूझबूझ वाली होती हैं। ये लोग अपने अंतर्मन की व्यथा को छुपा कर रखते हैं। इनके चेहरे की शांति को देखकर इनके मन में चल रही उथल-पुथल का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। 

इन लोगों का मन कभी भी शांत नहीं रहता। इनके मस्तिष्क में हर समय कई विचार उमड़ते रहते हैं। इनकी विचारों में प्रतिक्षण कोई ना कोई बदलाव आता रहता है। इनके जीवन में स्थिरता का अभाव होता है। नौकरी और व्यवसाय में भी इन्हें स्थान परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इन्हें स्वयं भी घूमना फिरना और यात्राएं करना बहुत पसंद होता है। ये लोग स्वभाव से आध्यात्मिक एवं धार्मिक होते हैं। ईश्वर में बहुत विश्वास रखते हैं। यह लोग अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की हिम्मत रखते हैं। 

मूलांक 7 वाले खुले विचारों वाले होते हैं तथा पुरानी सोच को नकारते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए बहुत से परिवर्तन लेकर आया है। इस वर्ष यात्राएं लगी रहेंगी। नौकरी  वाले जातकों के लिए स्थानांतरण के योग बनते हैं। फरवरी के  महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। हालांकि व्यापारिक स्तर पर आपको लाभ होगा। मार्च के महीने में आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आपका कार्य भार बढ़ेगा। अप्रैल के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। 

दुर्घटना के योग बनते हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर काबू रखें। मई के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सरकारी  कार्य बनने के योग बनते हैं। जून के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। आप में आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ सकती है। अगस्त के महीने में किसी गलत प्रलोभन में आकर कोई ऐसा कार्य ना करें जो मानहानि का कारण बने। सितम्बर के महीने का समय आपके लिए शुभ है। 

कारोबार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे। अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। नवंबर के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।  दिसंबर के महीने में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है जिन्हें आपको धैर्य के साथ निभाना होगा। वर्ष 2022 के जनवरी के माह का समय फैशन डिजाइन रचना इत्यादि क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए शुभ है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला सफेद कमल मंदिर में दान दें। 

गणेश भगवान जी की स्तुति करें। कन्या को भोजन करवाएं। 

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मां लक्ष्मी की आराधना करें। 

काले अथवा नीले रंग से परहेज करें। 

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising