आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jul 29, 2022 - 09:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction in Hindi: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 29 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक, सहृदय  और सरल दिल के होते हैं। इनकी अत्यधिक भावुकता इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। जिसका दूसरे लोग आज के समय में दुरुपयोग करते हैं तथा अपना फायदा निकालने की सोचते हैं। मूलांक 2 वालों को दूसरों की छोटी-छोटी बातें भी आहत कर जाती हैं। इन्हें दूसरों के दुख से भी परेशानी होती है। मूलांक 2 वाले जातक दूसरे लोगों के साथ बहुत जल्दी दिल का रिश्ता जोड़ लेते हैं तथा उनके हित के बारे में सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत कल्पनाशील होते हैं। ये लोग बहुत ही सृजनशील होते हैं। उनकी कल्पनाओं का छौर काफी विस्तृत होता है। मूलांक 2 वालों का शारीरिक बल चाहे इतना अच्छा न हो परंतु इनका मानसिक संतुलन ही इनकी ताकत होता है। अपने परिवार में माता के साथ इनका घनिष्ठ संबंध होता है। इन लोगों के चेहरे पर चंद्रमा के समान आकर्षक आभा होती है। मूलांक 2 वाले जातकों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखने को मिलती है। परंतु जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। एकाग्रता मजबूत होती है।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आप काफी मौज मस्ती में बिताएंगे। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के सुखों में मधुरता बढ़ेगी। जुलाई के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी भी प्रकार के बहकावे में आकर कोई गलत निर्णय न लें। अगस्त के महीने का समय व्यापार संबंधी लेनदेन के लिए ठीक रहेगा। हालांकि बड़ों की सलाह से किए गए काम लाभदायक साबित होंगे। सितंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। खर्चा अधिक बना रहेगा। अक्टूबर के महीने में कुछ चिंताएं मानसिक परेशानियों का कारण बन सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें। नवम्बर के महीने में जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें। अकेलेपन के कारण गलत संगति से दूर रहें। दिसंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। परिस्थितियों के परिणाम आपकी सूझबूझ और समझदारी के ऊपर निर्भर करते हैं। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। फरवरी के महीने में कोर्ट कचहरी के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। मार्च के महीने में बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। अप्रैल के महीने में आप अपने मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा जिसके चलते आप अपने सभी काम सुचारू रूप से पूरे कर पाएंगे। मई के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी को कोई वायदा न करें। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।
मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
काले और नीले रंग से परहेज करें।
हरी मूंग की दाल पक्षियों को डालें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Jyoti

Advertising