आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jul 28, 2022 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:-
 आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत शुभकामनाएं। 28 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं ईमानदार होते हैं। ये लोग एक बार जिस काम को ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक थोड़े हठी एवं अभिमानी होते हैं। इन लोगों को स्वाभिमान व अभिमान के मध्य अंतर को समझना चाहिए। मूलांक 1 वाले जातक विचार प्रधान और सही निर्णय लेने में दक्ष होते हैं। ये लोग एक अच्छे नेता और प्रबंधक साबित होते हैं। इन लोगों की आवाज और बोलने का तरीका काफी रौबदार होता है। जिसके कारण लोग इन्हें सुनना और मानना पसंद करते हैं। इन लोगों में नेतृत्व, प्रशासन, राजनीतिक, संगठन, धैर्य, शूरवीरता आदि गुण पाए जाते हैं। ये लोग कर्म प्रधान एवं आदर्शवादी होते हैं। इन लोगों के सिद्धांत काफी मजबूत होते हैं। जिनसे ये कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक निडर होते हैं, हर काम को साहस से करने वाले होते हैं। इन लोगों को किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं आता। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। अपनी हर बात का निर्णय स्वयं लेते हैं। मूलांक 1 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग अपने जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों को मान सम्मान प्राप्त मिलता है। मूलांक 1 वाले छात्रों को अपने आसपास, समाज एवं दोस्ती के दायरे में काफी सम्मान प्राप्त होता है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इन्हें अपनी जरूरत के लिए हर परिस्थिति में धन प्राप्त हो जाता है। मूलांक 1 वाले जातक धैर्यवान एवं मजबूत इरादों वाले होते हैं।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष व्यापार के नजरिए से कुछ परिवर्तनों का सामना करना होगा। मुख्यतः परिवर्तन सकारात्मक रहेंगे परंतु फिर भी मन और मस्तिष्क दोनों से तैयार रहने की आवश्यकता है। लेखन, नृत्य, संगीत आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को इस वर्ष लाभ मिलेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्ति भी अपने लक्ष्य समय पर पूरे कर पाएंगे। जुलाई के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यापार में निवेश करने के नजरिए से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। सितंबर के महीने में मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। नवम्बर के महीने में यात्रा करनी पड़ सकती हैं। आपका मन थोड़ा गंभीर रहेगा। दिसंबर के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम देरी से पूरे होंगे। खर्चों की अधिकता के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में घर के बड़ों और जीवनसाथी के मध्य कुछ अनबन हो सकती है जिसके कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। यात्राएं लाभदायक रहेगी। मार्च के महीने में संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अप्रैल के महीने का समय सावधानी से बिताने का है। अपने क्रोध पर काबू रखें। कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। बेकार की लड़ाई झगड़े से दूर रहे। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। मई के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। जून के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।

उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए रात को हरी मूंग की दाल भिगोकर सुबह पक्षियों को डालें।
दुर्गा चालीसा का पाठ करें।काले और नीले रंग से परहेज करें।
ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें।
गायत्री मंत्र का जाप करें।
सूर्य को जल दें।
केसर का तिलक लगाएं।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Jyoti

Advertising