आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Jul 24, 2022 - 08:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 24 जुलाई को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर सुंदर कांति होती है। मूलांक 6 वालों का स्वभाव काफी हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होता है। लोग इनसे मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। इन लोगों का विपरीत लिंगी की तरफ ज्यादा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों का मन मोह लेते हैं। इन लोगों का सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज आकर्षित करती है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण और ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। फैशन, डिजाइन, चमक- धमक इन्हें बहुत प्यारी होती है। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रखरखाव पर काफी ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना, कला, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो सफल रहेंगे। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भेजना चाहते हैं यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। जुलाई के महीने के शेष दिन कामकाज की अधिकता के कारण थोड़े व्यस्त रहेंगे। अपने स्वभाव में कठोरता उत्पन्न ना होने दें। अगस्त के महीने में बेकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहे। लोग आपको उकसा कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। किसी शुभ कार्य के आयोजन में अपने स्वभाव को शांत रखने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मिल सकता है। काम की अधिकता के कारण निजी जीवन पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। अक्टूबर के महीने में किसी लॉटरी या सट्टे में पैसा लगाने की कोशिश ना करें। नकदी धन के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। नवम्बर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप निजी और व्यवसायिक दोनों स्तर पर स्थितियों को संभालने में कामयाब रहेंगे। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। दिसंबर के महीने का समय बेकार के वहम और प्रलोभनों से दूर रहने का है अन्यथा नुकसान हो सकता है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय अभी लेने से अभी रुके। फरवरी के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही निवेश करें। मार्च के महीने में बेकार की बातों में आकर अपने रिश्तो की मधुरता को खराब ना करें। अप्रैल के महीने का समय आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि करेगा। सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। जून के महीने में यात्राएं संभव हैं। जीवन साथी के साथ भी कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। 
इत्र का इस्तेमाल करें। 
गाय को हरा चारा खिलाएं। 
दुर्गा मां की आराधना करें। 
शनिदेव पर सरसों के तेल का अभिषेक करें। 
सरस्वती मां की पूजा करें। 
घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें। 
साफ-सुथरे कपड़े पहनें। 
कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Jyoti

Advertising