आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jul 07, 2022 - 08:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात ,जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 7 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्य नहीं होते हैं। ये अपनी कल्पना की दुनिया में खोए रहते हैं। इन लोगों को गुप्त रहस्य जानने का शौक होता है। ये हर बात को गहराई तक जानने की कोशिश करते हैं। इन लोगों के अंतर्मन को पढ़ पाना मुश्किल होता है। जबकि ये लोग दूसरों के मन में क्या चल रहा है उसको बहुत जल्दी भांप लेते हैं। ये लोग दूसरों की भावनाओं और समस्याओं को जल्दी समझ लेते हैं। जबकि अपनी परेशानियों का हल ढूंढने में इन्हें समय लगता है। मूलांक 7 वालों को यात्राएं करना पसंद होता है। इन लोगों को अपने जीवन में भी बहुत से स्थान परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक बदलाव में यकीन रखते हैं। ये लोग समाज में और अपने आसपास भी लगातार परिवर्तनों पर कार्यरत रहते हैं। ये हमेशा पुरानी सोच को हटाकर एक नई सोच लाने की ओर अग्रसर रहते हैं। जो मानव जीवन के हित में हो। इन लोगों को अपने जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं आता। ये लोग अपने जीवन को अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं। ये लोग झूठ का सहारा कम लेते हैं। अपनी बातों को स्पष्ट दूसरों के सामने रखने में विश्वास रखते हैं।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आप भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। अपने मन की स्थिति पर काबू पाने की कोशिश करें अन्यथा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आगे चलकर गलत साबित हो सकते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। नकदी धन अधिक खर्च होगा। जुलाई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। छोटे बहन भाईयों के साथ विवाद को नजरअंदाज करें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। पिता की किसी सलाह से आपको लाभ होगा। सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। कामकाज में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे। अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा करने में संकोच महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में किसी को कोई वायदा न करें।


लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। घर के बड़ों से उचित सलाह मिलेगी। नवंबर के महीने में अकस्मात आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। कोई अनैतिक काम करने से बचें, अन्यथा परिस्थितियां आपके ही विरुद्ध आ सकती हैं। दिसंबर के महीने का समय कारोबार के नजरिए से अहम रहेगा। मां बेटी के संबंध मजबूत होंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कारोबार में विस्तार होने के योग बनते हैं। बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। फरवरी के महीने में किसी विदेशी तकनीक का इस्तेमाल करके लाभ कमाया जा सकता है। मार्च व अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। मई के महीने में यात्राएं लगी रहेंगी। नौकरी में भी स्थानांतरण हो सकता है। जून के महीने में कार्यभार ज्यादा रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, धैर्य के साथ काम लें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।
शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
चांदी के आभूषण न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
गुड़ का सेवन करें।
परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Jyoti

Advertising