आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Jun 12, 2022 - 10:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hind-
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 12 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अच्छे दार्शनिक साबित होते हैं। इन लोगों में अनुभव भरपूर देखने को मिलता है। ये लोग अपने कार्य क्षेत्र में निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें बहुत जल्दी दक्षता हासिल कर लेते हैं। ये लोग हर कार्य को संपूर्ण तरीके से करना पसंद करते हैं। इन्हें किसी प्रकार की कोई कमी पसंद नहीं आती। जिसके कारण बहुत बार इनके काम विलंब से पूरे होते हैं। परंतु इस चीज का इन्हें कोई मलाल नहीं होता।मूलांक 3 वाले जातक सदैव अपने जीवन में विस्तार करने के बारे में सोचते हैं। ये लोग अतीत में जीना पसंद नहीं करते।



इनका आभामंडल काफी प्रभावशाली होती है। लोग इनके व्यवहार और स्वभाव से प्रभावित रहते हैं, और इनकी समझ व सूझबूझ की तरफ खींचते चले आते हैं। इनसे दोस्ती करना और इनके आसपास बने रहना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा लालायित रहते हैं। एक लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद ये दूसरे लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं और दूसरे के बाद तीसरे की ओर। मूलांक 3 वाले जातकों पर धर्म-कर्म का गहरा प्रभाव होता है। इनकी प्रवृति धार्मिक और सात्विक होती है। ये लोग धर्म, समाज और परंपराओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्योतिष विद्या को सीखने में भी अक्सर रुचि रखते हैं। इन लोगों के ज्ञान और अनुभव के चलते मूलांक 3 वाले जातकों को एक अच्छे शिक्षक, गुरु, अध्यापक, अथवा सलाहकार के रूप में कार्यरत पाया जाता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द घूमेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए यह साल शुभ रहेगा। इस साल घर में सजावट का काम करवा सकते हैं। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत से अपने सभी काम समय से पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चे अपनी आगे की शिक्षा के लिए योजना बनाएंगे। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। आप अपनी नई सोच को सही दिशा में लगाएं, आपको लाभ मिलेगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।



अगस्त के महीने का समय व्यापार के नजरिए से अच्छा रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा। सितंबर के महीने में आप व्यर्थ के दिखावे पर पैसा खर्च करेंगे। स्वयं के रखरखाव पर ज्यादा खर्च होगा। अक्टूबर के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य गुप्त विद्याओं को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। नवम्बर के महीने में आलस्य के कारण आपके कुछ काम देरी से पूरे होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। भाई बहनों के साथ प्रेम बढ़ेगा। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सरकारी काम पूरे होंगे। मार्च के महीने में किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। बच्चों का मन खेलकूद में लगेगा। अप्रैल के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। मई के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें।

उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।
शहद का सेवन करें।
छोटी बहन भाइयों के साथ विवाद को नजरअंदाज करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
काली और नीले रंग से परहेज करें।
गाय का घी मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Jyoti

Advertising