आज का पंचांग:- 04 अक्टूबर, 2020

Sunday, Oct 04, 2020 - 10:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Panchang in hindi: 4 अक्तूबर, 2020 रविवार  द्वितीय (अधिक) आश्विन कृष्ण तिथि द्वितीया (प्रात: 7.28 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया। 

विक्रमी सम्वत् : 2077, आश्विन प्रविष्टे : 19, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 12 (आश्विन), हिजरी साल : 1442, महीना : सफर, तारीख: 16, सूर्योदय : प्रात: 6.27 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.05 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: अश्विनी (पूर्व दोपहर 11.52 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र भरणी, योग: हर्षण (रात 11.06 तक) तथा तदोपरांत योग वज्र, चंद्रमा: मेष राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा शुरू होगी (रात 8,45 पर), पूर्व दोपहर 11.52 तक जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक। सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कन्या में
चंद्रमा मेष में
मंगल मेष में
बुध तुला में
गुरु धनुमें
शुक्र सिंह में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Jyoti

Advertising