Tilak lgane ka niyam: भाग्य चमकाने के लिए किस उंगली से तिलक लगाना माना जाता है बेहद शुभ

punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 06:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tilak lgane ka niyam: हिंदू धर्म में तिलक लगाना बेहद शुभ माना जाता है। आपने भी कई बड़े विद्वानों व ब्राम्हणों को तिलक लगाए देखा होगा। मान्यता है माथे पर तिलक लगाने से आज्ञा चक्र जागृत होता है। यश में वृद्धि, संतान सुख, ज्ञान में वृद्धि और मनोबल बढ़ता है। साथ ही तिलक लगाने से मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा बिना तिलक के कोई भी पूजा या अनुष्ठान अधूरा माना जाता है। लेकिन तिलक किस उंगली से लगाना चाहिए ये भी मायिने रखता है क्योंकि जिस उंगली से तिलक होता है उसका वैसा ही असर होता है। तो आइए जानते हैं तिलक किस उंगली से लगाना शुभ माना जाता है और इसके क्या फायदे होते हैं।

PunjabKesari Tilak lgane ka niyam

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिलक लगाने से भाग्य खुलता है और जो इंसान हर रोज तिलक उसका समाज में अलग की रुतबा होता है। शास्त्रों में अनामिका उंगली यानि रिंग फिंगर से तिलक लगाना मानसिक शक्ति को प्रबल बनाता है, क्योंकि इस उंगली का संबंध सीधा सूर्य से होता है। इसलिए इस उंगली से तिलक लगाने से आज्ञा चक्र जागृत होता है। इंसान का मान सम्मान बढ़ता है। ऐसे में जो इंसान यश और कृति पाना चाहता है उसे अनामिका उंगली से तिलक लगाना चाहिए। कहते हैं अनामिका उंगली से चंदन लगाना अति शुभ फलदायी होता है।

PunjabKesari Tilak lgane ka niyam

इसके अलावा जो इंसान धन वैभव की प्राप्ति करना चाहता है उन्हें अंगूठे से तिलक करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, अंगूठे का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, और शुक्र ग्रह यश, धन-वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि अंगूठे से तिलक लगाने से धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। यह भी मान्यता है कि अगर किसी रोगी को नियमित रूप से अंगूठे से चंदन का तिलक लगाया जाए तो उसके स्वास्थ्य में दिनों दिन लाभ होने लगता है। आपने अक्सर गौर किया होगा कि विजय पर्व दशहरा और रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाई की विजय की कामना करते हुए उन्हें अंगूठे से ही तिलक लगाती हैं।

ज्योतिष शास्त्र में चंदन और कुमकुम व अक्षत का तिलक लगाना सबसे शुभ माना जाता है। अक्षत को देवी देवी लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है और जब हम तिलक के साथ चावल लगाकर जो भी कार्य करते हैं उससे धन प्राप्ति के होने के आसार बढ़ जाते है, तो वहीं चावल को शीतलता का प्रतीक भी माना जाता है, और जब हम तिलक के साथ चावल लगाते हैं तो ये हमारे पूरे शरीर में शक्ति और शीतलता का संचार करता है और इससे मन शांत रहता है।

PunjabKesari Tilak lgane ka niyam
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News