Thursday special: आज करें ये दान, घर में बढ़ेंगे सोने के जेवरात

Thursday, Apr 06, 2023 - 10:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Thursday special: बृहस्पतिवार का दिन बृहस्पति ग्रह, ब्रह्मा जी और हमारे पूर्वजों से जुड़ा माना जाता है। जिनकी कुंडली में बृहस्पति उच्च राशि या मित्र राशि में बैठे हो तो उन्हें जीवन में सफ़लता, सुख-समृद्धि और उच्च कोटि की शिक्षा मिलती है। ऐसे लोग शिक्षा के माध्यम से ही आगे बढ़ते हैं लेकिन अगर परिवार में पूर्वजों के द्वारा ब्राह्मणों का अपमान या पीपल के पेड़ों को काटना और बड़ों की पंरपरा को न माना जाए तो बृहस्पति के अशुभ फ़ल मिलते हैं। अगर कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में बैठे हैं तो आपको बृहस्पति के अशुभ फ़ल मिलेंगे। घर में किसी को सांस की तकलीफ़ होगी, घर में सोना चोरी हो जाना या बेच देना, घर में कलह रहना, घर के सदस्यों में विरोध पैदा होना, बच्चे न होना, पढ़ाई-लिखाई छुट जाना, घर में पाठ-पूजा न करना और बड़ो का सम्मान न करना। यह सब बृहस्पति ख़राब की निशानी है। ऐसे में बृहस्पति जी के उपाय और कुछ खास वस्तुओं का दान करके  बहुत लाभ पा सकते हैं, विशेषकर सोना और सोने के जेवरात की आवक बढ़ने लगती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

बृहस्पतिवार को केले के पेड़ और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ब्राह्मणों को भोजन खिलाएं।

बृहस्पतिवार को चने की दाल की खिचड़ी बनाकर भगवान को भोग लगाने के बाद घर के सदस्यों और पक्षियों को भी खिलाएं।

घर में कुदरती हवा आने का मार्ग हमेशा होना चाहिए। 


घर के ईशान कोण को हमेशा साफ़-सुथरा रखें और पीले फूल लगाएं।

घर की महिलाओं को सुबह नहाकर ही रसोई में जाना चाहिए, इससे घर में धन का प्रवाह बना रहता है।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

 

Niyati Bhandari

Advertising