आज का गुडलक: जानकी जयंती पर मिलेगा जीवनसाथी को लंबी आयु का वरदान

Thursday, Feb 08, 2018 - 07:11 AM (IST)

आज गुरुवार दि॰ 08.02.18 फाल्गुन कृष्ण अष्टमी को जानकी जयंती पर्व मनाया जाएगा। जानकी देवी लक्ष्मी की अवतार सीता का ही एक नाम है। माता सीता की उत्पत्ति भूमि से हुई थी, इस कारण उन्हें वसुंधरा भी कहते हैं। जोती हुई भूमि व हल के नोक को भी 'सीता' कहा जाता है, इसलिए बालिका का नाम 'सीता' रखा गया था। अत: इस पर्व को 'जानकी नवमी' भी कहते हैं। राजा जनक ने उन्हें अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया, इसी कारण उनका नाम ‘जानकी’ पड़ा। युवा होने पर सीता जी का विवाह श्रीराम के साथ हुआ। वाल्मीकि रामायण आदि शास्त्रों में सीता के स्वरूप का विस्तार से वर्णन है। ऋग्वेद में एक स्तुति में कहा गया है कि असुरों का नाश करने वाली सीता आप हमारा कल्याण करें। रामचरितमानस में सीता को संसार की उत्पत्ति, पालन व संहार करने वाली लक्ष्मी कहा गया है। देवी सीता शक्ति, इच्छा-शक्ति व ज्ञान-शक्ति तीनों रूपों में प्रकट होती हैं, अतः वे परमात्मा की शक्ति स्वरूपा हैं। मान्यतानुसार इस दिन सीता-राम के निमित विधिवत पूजन व्रत व उपाय से 16 महान दानों का फल, पृथ्वी दान का फल तथा समस्त तीर्थों के दर्शन का फल मिल जाता है तथा जीवनसाथी को लंबी आयु प्रदान होती है? विवाह में आने वाले विलंब दूर होते हैं, सर्व मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।


विशेष पूजन विधि: घर के ईशान कोण में पीले वस्त्र पर गणपती, लक्ष्मी, पार्वती, श्रीहरि व महादेव का चित्र स्थापित कर विधिवत पंचोपचार पूजन करें। हल्दी मिले घी का दीप करें, सुगंधित धूप करें। केसर से तिलक करें। गेंदे के फूल चढ़ाएं, कद्दू के हलवे का भोग लगाएं। किसी माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन उपरांत भोग पीली आभा लिए गाय को खिलाएं। 


पूजन मुहूर्त: शाम 15:30 से शाम 16:30 तक है। 
पूजन मंत्र: श्रीं सीता-रामाय नमः॥


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 12:13 से दिन 12:56 तक।
आज का अमृत काल: रात 02:52 से प्रातः 04:25 तक।
आज का राहु काल: दिन 13:40 से दिन 15:06 तक। 
आज का गुलिक काल: प्रातः 09:54 से प्रातः 11:14 तक।
आज का यमगंड काल: प्रातः 07:13 से प्रातः 08:33 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल दक्षिण व राहुकाल वास दक्षिण में है। अतः दक्षिण दिशा की यात्रा टाल


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
पीत।
आज का गुडलक दिशा: ईशान।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा॥ 
आज का गुडलक टाइम: शाम 17:15 से शाम 18:15 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: सर्व मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु सीता-राम पर चढ़े 12 गोल फल बच्चों में बांटें।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: जीवनसाथी की लंबी आयु हेतु देवी सीता के निमित चढ़े 7 केले गाय को खिलाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: विवाह से विलंब दूर करने हेतु सीता राम मंदिर में सुगंधित घी के 7 दीपक करें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Advertising