Thursday Remedies: आज करें ये काम, बिना एक रुपया खर्च किए जिएंगे शान से

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 12:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Brihaspati or Guru Graha effects, remedies, shanti puja: हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार ज्ञान, बुद्धि, भाग्य और सुखी दांपत्य के लिए गुरु पूजा उत्तम उपाय है। बृहस्पतिवार के दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं, आपकी जिंदगी की दिशा और दशा बदल सकती है। गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप करके पूजा करने से ज्ञान, बुद्धि और विवाह संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इनकी कृपा से कमाई और खर्च संतुलित रहता है। जिससे व्यक्ति सफलता के शिखर पर पंहुचता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari Thursday Remedies

Brihaspati Puja Jupiter Brihaspati Puja: पूजा विधि व मंत्र
गुरुवार के दिन स्नान आदि के बाद पीले वस्त्र पहनकर नव ग्रह या बृहस्पति मंदिर में जाकर देव गुरु की प्रतिमा को पंचामृत या केसर मिले दूध से स्नान करवाकर,चंदन, पीला वस्त्र, हल्दी से रंगी पीली जनेऊ व पीले फूल चढ़ाकर उनकी पूजा करके पीले रंग के व्यंजनों का भोग लगाएं।

PunjabKesari Thursday Remedies

Thursday Puja: उसके बाद गाय के शुद्ध घी का दीपक व धूप लगाकर पीले रंग के आसन पर बैठकर गुरु बृहस्पति के इस मंत्र का 108 बार जाप करने के बाद आरती करें।

मंत्र- ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

मंत्र जाप व पूजा के बाद पीले रंग की वस्तुएं जैसे- पीली दाल, वस्त्र, गुड़ और सोना आदि दान करें।

Follow These Simple Tips To Get Rid Of Many Problems In Life: सूर्य के बाद सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है। बृहस्पति गुरु को दार्शनिक, आध्यात्मिक ज्ञान को निर्देशित करने वाला उत्तम ग्रह मानते हैं। देवगुरु के तंत्रोक्त मंत्रों को एक साथ जपने से धन-समृद्धि, ज्ञान, बुद्धि आदि सभी इच्छाएं जल्दी पूर्ण होती हैं। इन मंत्रों की जाप संख्या 19 हजार है। इनमें से किसी भी एक मंत्र का गुरुवार वाले दिन जाप करने से सभी प्रकार की मुश्किलें हल हो सकती हैं, बिना एक रुपया खर्च किए जिएंगे शान से।

PunjabKesari Thursday Remedies

Brihaspati Mantra मंत्र:
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News