Thursday को पीले रंग का कुछ इस तरह करें उपयोग, वारे-न्यारे हो जाएंगे

Wednesday, Jan 18, 2017 - 09:20 AM (IST)

हिन्दू धर्म के लिहाज से खास देवी-देवताओं को समर्पित दिन के आधार पर उनका पूजन किया जाए तो वारे-न्यारे हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु, देव गुरू बृहस्पति और साईं बाबा के पूजन का दिन है। माना जाता है की इन देवों को पीला रंग बहुत प्रिय है और गुरुवार को कुछ इस तरह करें इस रंग का उपयोग तो होंगे कई लाभ।


बृहस्पति हैं ग्रहों के गुरु 
ज्‍योतिषशास्त्रों के अनुसार बृहस्पति को शुभ ग्रह कहा जाता है। आकार में यह ग्रह अन्य ग्रहों के मुकाबले बड़ा है इसलिए इसे सभी ग्रहों का गुरु कहा जाता है। गुरुवार को गुरु के पूजन और पीले रंग का अत्यधिक महत्‍व है।


गुरुवार को पहनें पीले रंग के वस्त्र
बृहस्पति का जुड़ाव सोने और तांबे जैसी पीले रंग की धातुओं से है। आपने अकसर विष्णु मंदिरों में देखा होगा की भगवान श्री हरि विष्णु के श्रीविग्रह को पीले रंग के वस्त्र पहनाए होते हैं। आप भी बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के वस्त्र और धातु धारण करते हैं तो श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। जितना अधिक हो सके इस मिष्ठान को दूसरों में वितरित करने के बाद स्वयं ग्रहण करें। घर में पीले रंग के भोज्य पदार्थ बनाएं। 

जो जातक हर बृहस्पतिवार ऐसा करता है उसे अच्छी सेहत, धन, सफलता और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। व्यक्ति बुद्धिमान होता है व निर्मल कार्यों की ओर प्रेरित होकर अच्छी राह पर चलता है। दोस्ताना व्यवहार से सभी के दिल में खास जगह बनाता है और सहन-शक्ति में बढ़ौतरी होती है।


ज्योतिष के अनुसार अगर गुरु अशुभ चल रहे हों तो लाख प्रयत्न करने पर भी विवाह नहीं हो पाता। गुरुवार को पीले कपड़े और शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनने से लाभ होता है।

Advertising