Kundli Tv- एेसे कपड़े पहनने वाले लोगों पर कभी नहीं होती धन की देवी की कृपा

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 01:41 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

हिंदू धर्म के ज्यादातर लोगों को पता होगा कि गरुड़ पुराण में एक एेसा पुराण है, जिसमें स्वर्ग-नर्क, पाप-पुण्य के अलावा भी बहुत सी बातों के बारे में बताया गया है। इस पुराण में जहां व्यक्ति के जीवन के खत्म होने के बारे में बताया है, वहीं दूसरी ओर उसके जीवन के कई रहस्यों के बारे में भी बताया है। गरुड़ पुराण के जरिए मनुष्य को कई तरह की सीख मिलती है। यह पुराण भगवान विष्णु की भक्ति और उनके ज्ञान पर आधारित है। गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक माना जाता है। इसमें लिखित बहुत सी बातें मनुष्य जीवन से संबंधित है। 
PunjabKesari
आज हम आपको गरुड़ पुराण कि ऐसी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसको अगर आप अपने ध्यान में रखते हैं तो आप अपने जीवन में कभी भी असफल नहीं होंगे साथ ही आसानी से अपने जीवन में बहुत तरक्की हासिल करेंगे।

आइए जानते हैं गरुण पुराण में बताई गई बातों के बारे में-
गरुड़ पुराण के अनुसार शत्रुओं से निपटने के लिए सतर्कता और चतुरता का सहारा लेना चाहिए। शत्रु लगातार आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। ऐसी स्थिति में अगर आप चतुराई नहीं दिखाएंगे तो नुकसान आपको झेलना पड़ सकता है। इसलिए जैसे शत्रु हैं उसके अनुसार नीति का उपयोग कर के आप उनके ऊपर नियंत्रण बनाएं।
PunjabKesari
अमीर बनने की चाह रखने वाले व्यक्ति को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि  उसके कपड़े साफ़-सुथरे और सुगंधित हो। गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति गंदे कपड़ों का धारण करते हैं उनका सौभाग्य नष्ट हो जाता है। जिस घर में ऐसे लोग होते हैं, उनके घर में घर में कभी भी धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है। उस घर से सौभाग्य चला जाता है और दरिद्रता का निवास रहता है। इन्हीं सब कारणों से हमें साफ और सुगंधित कपड़ों को धारण करना चाहिए। 
PunjabKesari
हर किसी को संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ रहता है और संतुलित एक अच्छा स्वास्थ्य पाया जा सकता है। इसके साथ ही बीमारियों से भी बचाव रहता है। भोजन ही हमारे शरीर का मुख्य स्रोत होता है। व्यक्ति को आधी से ज्यादा बीमारी असंतुलित खानपान की वजह से होती है। जिसकी वजह से हमारा पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है। इसलिए हमें अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए ताकि हम रोगों से दूर रहें।
PunjabKesari
गरुड़ पुराण के अलावा भी कई पुराणों में तुलसी का महत्व बताया गया है। अगर तुलसी को घर में रखा जाए तो इससे सभी तरह के रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही तुलसी का सेवन करने से व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई रोग नहीं होता। जो भी आप अपने घर में तुलसी को स्थान देते हैं और इसको जल अर्पित करते हैं तो आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती है। इसे भगवान के प्रसाद में सेवन करने से सारे शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होते हैं अगर विष्णु जी की पूजा के पश्चात तुलसी की पूजा की जाए तो बहुत ही अच्छा फल प्राप्त होता है।

सावन स्पेशल : जानें, क्यों भगवान शिव पर लगाई जाती है भस्म (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News