Happy New Year Tips: 2023 में अमीर और कामयाब होना है तो न करें ये काम

Saturday, Dec 31, 2022 - 02:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Anmol vichar: शास्त्रों में बहुत सारे ऐसे नियम निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें रोजमर्रा के जीवन में शामिल करना आवश्यक होता है। आधुनिकता की आंधी दौड़ में चलते आज ये बातें अधिकतर लोगों को बेतुकी लगती हैं। नीतिसार-अंक में बताया गया है, व्यक्ति को कुछ फैसले बहुत सोच-विचार कर लेने के बाद लेने चाहिए। जिससे उनके सुनहरी भविष्य का आगाज हो सके। जो इन चीजों पर गौर किए बिना अपनी मनमर्जी करते हैं, वह अपने पैरों पर स्वयं कुल्हाड़ी मारते हैं। इस श्लोक के अनुसार-

अनालोक्य व्ययं कर्ता ह्मनर्थः कलहप्रियः। आतुरः सर्वक्षेत्रेषु नरः शीघ्रं विनश्यति।।

जीवन में धन की खास अहमयित होती है। उसके अभाव में परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जब हाथ में पैसा आए तो उसे सोच-समझ कर खर्च करें। न केवल अपने आज बल्कि भविष्य के बारे में भी सोचे और उसे जोड़ कर रखें। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आत्मसंयम और बुद्धिमत्ता के साथ किए गए कार्य सदा सफल होते हैं। जिसके अंदर धैर्य और शांति का अभाव है, वह बनते काम भी बिगाड़ देता है और भविष्य में उसे भारी नुकसान झेलने पड़ते हैं।

उत्तम स्वभाव से ही देवता, सज्जन और पिता संतुष्ट होते हैं। बंधु-बांधव खान-पान से और श्रेष्ठ वार्तालाप से पंडित अर्थात विद्वान प्रसन्न होते हैं। मनुष्य को अपने मृदुल स्वभाव को बनाए रखना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर भड़कना नहीं चाहिए। भविष्य में मिलने वाले बहुत सारे अवसर हाथ से निकल जाते हैं। जिस परिवार में सुख-शांति है, वहीं धन और खुशहाली का निवास होता है। 

 

Niyati Bhandari

Advertising