Kundli Tv- आपको हकीकत से रूबरू कराने वाली ये चीज़ हो सकती है dangerous

Tuesday, Aug 14, 2018 - 11:19 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

आईना जिसका इस्तेमाल व्यक्ति सजने-संवरने के लिए करता है। इसके साथ ही आईना कईं बार लोगों के अकेलेपन को भी दूर करता है। अक्सर लोगों को शीशे के सामने खड़े हो बातें करते पाया जाता है। एक तरफ़ से देखा जाए तो यह हर किसी के जीवन का एक अहम हिस्सा हो गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि शीशा न केवल सजने संवरने के काम आता है बल्कि वास्तु के अनुसार यह घर की साज-सजावट का एक हिस्सा बन चुका है।

आजकल मार्केट में कईं प्रकार के शीशे मिलते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसका इस्तेमाल ठीक ढंग से न किया जाए तो इससे हमारे घर की सुख-शांति के साथ-साथ घर में दरिद्रता का निवास हो जाता है। फेंगशुई और वास्तु की मानें तो घर में लगा हुआ शीशा भी घर-परिवार पर काफी प्रभाव डालता है। आईए जानते हैं कैसे- 

घर में नया शीशा लाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि उसका फ्रेम किस रंग और किस आकार का है। क्योंकि इससे भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसलिए कभी भी ज्यादा गहरे रंग का फ्रेम न लेकर हल्के रंग जैसे कि नीला, सफ़ेद, हरा, क्रीम आदि रंग ले। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि भी शीशा गोल आकार का हो।

वास्तु और विज्ञान दोनों में माना जाता है कि शीशा किसी भी प्रकाश को परावर्तित कर देता है। वह ऊर्जा कोई भी हो सकती है नकारात्मक या फिर सकारात्मक। कहा जाता है कि अगर इसे सही जगह में न रखा जाए तो इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। साथ ही घर में परेशानी और दांपत्य जीवन में भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

दांपत्य जीवन में खुशियों के लिए कभी भी अपने बेडरूम में अपने बिस्तर के सामने कभी शीशा न लगाएं। क्योंकि ऐसा करने से पति-पत्नी के संबंधों में दरार पड़ने लगती है। इतना ही नहीं दोनों के बीच अलगाव भी उत्पन्न हो जाता है। इसलिए कभी भी बेडरुम में शीशा न लगाएं। अगर लगाना जरुरी है तो उसे जब काम न हो तो ढक कर रखें। इससे काफी प्रभाव पडेगा। इससे इनका अशुभ वाला असर कम हो जाएगा।

फेंगशुई के अनुसार माना जाता है कि अगर आपने डायनिंग रूम में खाने की टेबल के सामने शीशा लगाया हुआ है तो यह आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। ऐसा करने से आपके दरवाजें में हमेशा खुशियां और सौभाग्य खड़ा रहेगा। साथ ही आपके घर में कोई बीमारी नहीं आएगी।

अगर आपके घर का शीशा अचानक चटक जाए तो इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। साथ ही यह इशारा करता है कि आपके घर में कोई बड़ी समस्या आने वाली है। इसलिए इसे तुरंत घर से हटा दें साथ ही अपने घर में कभी भी टूटा, गंदा, नुकीला शीशा न रखें। इसे अशुभ माना जाता है।
दीवार पर लिखे ये अक्षर मचा देंगे आपकी LIFE में धमाल (देखें VIDEO)

Jyoti

Advertising