Friday को खरीदा गया ये सामान लाता है घर-परिवार में बहार

Thursday, May 11, 2017 - 07:13 AM (IST)

जिस पर देवी लक्ष्मी की कृपा हो जाती है, उसके घर सुख-समृद्धि सदा के लिए वास करती है। मां लक्ष्मी के रुष्ट होने से घर में दरिद्रता का वास हो जाता है इसलिए शुक्रवार के दिन कुछ सरल उपाय करने चाहिए। माना जाता है कि जो लोग शुक्रवार को नए कपड़ों की खरीदारी करते हैं, शुक्र देव और महालक्ष्मी उन पर मेहरबान रहते हैं। इस दिन खरीदे गए नए कपड़े अधिक समय तक चलते हैं। नए कपड़े पर स्याही, कालिख, कीचड़, गोबर अथवा किसी भी तरह की गंदगी लग जाए तो ऐसे वस्त्र भविष्य में नकारात्मक प्रभाव देते हैं।

 

तुला और वृष राशि वालों का राशि स्वामी शुक्र है, इन जातकों को शुक्रवार के दिन सफेद या सिल्वर रंग का वाहन खरीदना चाहिए।


सोने और चांदी के बर्तन, सिक्के और आभूषण खरीदना अच्छा रहता है।


इसी दिन सफेद रंग के कपड़ें, सफेद रंग की मिठाई, दूध, दही, चीनी घर लाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

 
जो महिला महालक्ष्मी से सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद चाहती है वह सुहाग का सामान स्वयं के लिए भी खरीदें और दान भी करें।
 

गाय का दूध खरीदें, श्रीयंत्र का अभिषेक करें। उसके बाद इस जल को पूरे घर में छिड़कें। ऐसा करने से घर में धन आगमन में वृद्धि होती है। 
 

शुक्रवार को 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं अौर पीला वस्त्र एवं दक्षिणा देकर विदा करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


कमल अथवा गुलाब के फूलों का हार खरीद कर लक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी को पहनाएं।

Advertising