Kundli Tv- Wow - इस उपाय से होगा कालसर्प दोष का ख़ात्मा !

Friday, Aug 31, 2018 - 10:13 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
शुक्रवार दिनांक 31.08.18 को भाद्रपद नाग पंचमी मनाई जाएगी। भाद्रपद नाग पंचमी श्याम वर्ण व काले नागों को समर्पित है। इसी कारण महादेव के गले में स्थान पाने वाले कर्कोटक नाग की पूजा की जाती है। मान्यतानुसार इस दिन गोरखनाथ के चेले गोगा को सर्प रूप में पूजा जाता है, अतः इसे गोगा पंचमी भी कहते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार नाग पंचमी पर घर के दोनों ओर नाग की पांच मूर्तियां खींचकर कर्कोटक, अनन्त, एलापत्र, कालिया व धृतराष्ट्र महानागों का पूजन करते हैं। स्कन्द पुराण के नगरखंड के अनुसार भाद्रपद पंचमी को चमत्कारपुर स्थित नागों का पूजन करने से सर्व मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नारद पुराण में सर्प पाश से बचने के लिए नाग व्रत करने का विधान है। जिसके अनुसार सर्पदंश से सुरक्षा के लिए सभी परिजनों को भाद्रपद कृष्ण पंचमी पर सर्प को दूध पिलाकर उनकी पूजा करनी चाहिए। भाद्रपद नाग पंचमी के विशेष पूजन, व्रत व उपाय से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है, संतान को लंबी उम्र प्राप्त होती है और निसंतान दंपति को संतान सुख मिलता है।

स्पेशल पूजन विधि: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में काला वस्त्र बिछा लें, कच्चे सूत को हल्दी चंदन से रंग कर सात गांठें लगाकर सूत के पांच सांप बनाकर "नाग मंडल" स्थापित कर विधिवत पूजा करें। सुगंधित तेल का दीपक करें, चमेली की अगरबत्ती करें, रोली, अक्षत व गुलाबी फूल चढ़ाएं तथा दूध, दही, घी, चीनी व शहद से बने पंचामृत नागदेव को अर्पित करें। पूजन के उपरांत आरती करें। भीगा हुआ बाजरा, घी व गुड़ समर्पित करें और दक्षिणा चढ़ाएं। कर्पूर से आरती उतारें। इसके बाद भोग किसी पेड़ के नीचे रख दें। 

स्पेशल मंत्र: ॐ नवकुलाय विद्द्हे विषदन्ताय धीमही तन्नो सर्प प्रचोदयात॥

स्पेशल पूजन मुहूर्त मध्यान: दिन 13:30 से दिन 14:30 तक।

स्पेशल पूजन मुहूर्त प्रदोष: शाम 19:25 से रात 20:25 तक।

उपाय चमत्कार: 
गुड हेल्थ के लिए:
नाग मंडल पर शक्कर चढ़ाएं। 

गुडलक के लिए: शिवालय में नाग देवता पर इत्र चढ़ाएं। 

विवाद टालने के लिए: नाग मंडल पर कुशा चढ़ाएं।  

नुकसान से बचने के लिए: शिवालय में नाग देवता पर गुलाबी फूलों की माला चढ़ाएं।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: नाग मंडल पर सूखा धनिया चढ़ाएं। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: नाग मंडल पर चढ़ा अबीर टेक्स्टबुक के बीच में रखें। 

बिज़नेस में सफलता के लिए: शिवालय में नाग देवता पर चढ़ी दालचीनी गल्ले में रखें। 

पारिवारिक खुशहाली के लिए: संध्या के समय घर के बाहर सुगंधित तेल का पंचमुखी दीपक करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: शिवालय में नाग देवता पर मिश्री चढ़ाएं।

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: नाग मंडल पर 7 कमलगट्टे चढ़ाएं।

अचूक टोटके
संतान की लंबी उम्र के लिए:
संतान के नाम पर किसी धर्मस्थल में 5 अन्न दान करें। 

संतान सुख की प्राप्ति के लिए: सफ़ेद कपड़े में बंधे 5 फल पेट से वारकर किसी मंदिर में चढ़ाएं।

काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए: सफ़ेद कपड़े में बंधे 9 धान, 7 लौंग, 2 साबुत सुपारी सिर से वारकर शिवालय में नाग देवता पर चढ़ाएं।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

क्या आप भी हैं बदनामी के शिकार तो शनिवार को करें ये काम (देखें Video)

Niyati Bhandari

Advertising