Kundli Tv- इन 3 महीनों में जन्म लेने वाली लड़कियां होती हैं Super talented

Saturday, Aug 11, 2018 - 02:11 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
हिन्दू धर्म में लड़कियों को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसलिए तो जब घर में बेटी का जन्म होता है तो घर में नए मेहमान के आने की बधाइयों के साथ-साथ घर में मां लक्ष्मी के जन्म होने की बात कहते हैं। मां लक्ष्मी को सुख-समृद्धि की देवी कहा गया है। इसलिए बेटी के घर में पैदा होने से परिवार वालों का भाग्य जाग उठता है। उनकी किस्मत चमक जाती है। लेकिन कुछ ऐसे महीने भी हैं जिसमें बेटी का पैदा होना कुछ खास महत्व रखता है। जिन लड़कियों का जन्म फरवरी के महीने में होता है वे लड़कियां बहुत ही शांत स्वभाव की होती है इसके साथ ही यह बहुत बुद्धिमान भी होती हैं। आइए जानते हैं किन महीनों में जन्म लेने वाली लड़कियां होती हैं साक्षात लक्ष्मी जी का रूप- 


फरवरी 
जिन लड़कियों का जन्म इस महीने में होता है वह बहुत ही शांत स्वभाव की होती है इसके साथ ही यह बहुत बुद्धिमान भी होती हैं। इनकी शादी जहां होती है वह घर बहुत अच्छा होता है इसके साथ-साथ खूब सुख समृद्धि भी इन लड़कियों को प्राप्त होती है इनकी ग्रह चाल इनके परिवार को भी फायदा देता है।


अप्रैल 
जिन लड़कियों का जन्म इस महीने में होता है वह साक्षात माता लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस महीने को बहुत शुभ माना गया है। जिनका जन्म इस महीने में होता है इनकी ग्रह चाल बहुत तेज़ होती है जो इनको सफलता के शिखर तक पहुंचाती है। इनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और जिस लड़के से इनकी शादी होती है उसका भी भाग्य खुल जाता है।


जून
जिन लड़कियों का जन्म जून के महीने में होता है वह बहुत ही किस्मत वाली होती हैं। जबकि अंक शास्त्र के अनुसार यह महीना बच्चे के जन्म के लिए शुभ नहीं माना गया है। परंतु अगर इस महीने में किसी लड़की का जन्म होता है तो वह साक्षात माता लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती है। इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत ही सुलझी हुई होती है यह अपने जीवन में कामयाबी प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करती हैं और इनको उसका अच्छा फल भी मिलता है।


सितंबर 
जिन लड़कियों का जन्म इस महीने में होता है इनकी कुंडली में चंद्र बुध और शुक्र तीनों ग्रहों का मिलन होता है जिसकी वजह से इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत ही धनवान होती हैं इन लड़कियों को अपने भाग्य से सब कुछ प्राप्त होता है इनके पास कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है और इनकी शादी भी किसी अमीर लड़के से ही तय होती है।


मंदिर में चढ़ती है चप्पलों की माला, रात में पहन कर घूमती हैं मां ! (देखें Video)

Jyoti

Advertising