Kundli Tv- धन-संपत्ति बढ़ाएगा भोजन का ये तरीका

Tuesday, Jul 03, 2018 - 11:13 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)



भोजन का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। श्रीरामायण में बताया गया है, जैसा हम भोजन करते हैं वैसे ही मन के विचार होते हैं। यदि आप सात्विक भोजन खाते हैं तो जीवन भी सात्विक तरीके से जीते हैं। शुद्ध शाकाहारी भगवान को भोग लगाकर खाया गया भोजन करने से व्यवहार में नम्रता आती है। क्रोध पर काबू रहता है, मन में भटकाव नहीं रहता। जीव हत्या करके (मांसाहारी भोजन) खाने से व्यवहार में हिंसक विचार आते हैं। पुराणों में ऐसे भोजन को राक्षसी भोजन कहा गया है। इसे मनुष्य का आहार नहीं माना गया। फिर भी लोग नॉन वेज को बहुत चाव से खाते हैं। इसे खाने वाले अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ तो करते हैं साथ ही पाप के भागी भी बनते हैं। मनुस्मृति के मुुुुताबिक भोजन खाने से पहले सही दिशा का चुनाव करना भी बहुत जरूरी है। सही दिशा में पालथी मारकर खाना खाने से भाग्य भी उदय हो सकता है। 



पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से आयु में वृद्धि होती है। 

घर में धन की कमी हो रही है तो पश्चिम की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए।



बच्चों को उत्तर दिशा में बैठ कर भोजन खाना चाहिए। इससे उनकी पढ़ने की क्षमता में तेजी आती है और रोगों से भी दूरी बनी रहती है।

दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना खाने से यज्ञ का पुण्य मिलता है।



मोक्ष प्राप्ति के लिए उत्तर की तरफ मुख करके भोजन करना चाहिए। एेसा करने से धन और संपत्ति में लाभ प्राप्त होता है।

औरत के शरीर पर तिल से जानें उसकी खास बातें (देखें Video)

 

Niyati Bhandari

Advertising