Guru Mantra: गुरुवार का ये मंत्र देता है धन

Thursday, Aug 03, 2023 - 10:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Thursday Remedies: देव गुरु बृहस्पति धन, पुत्र और विद्या के दाता हैं। कहते हैं धन-संपत्ति से संबंधित कामों के लिए ये दिन बहुत शुभ है। गुरुवार की कथा में कहा गया है की जो व्यक्ति देव गुरु को प्रसन्न करना चाहते हैं, उन्हें इन मंत्रों के साथ कुछ उपाय करने चाहिए। इससे आपकी हर परेशानी खत्म होगी। बृहस्पतिवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि से फ्री होकर बृहस्पतिदेव के चित्र अथवा प्रतिमा की पूजा करने के बाद आरती करें। संभव न हो तो केले के पेड़ की भी पूजा कर सकते हैं। गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुएं जैसे पीली दाल, वस्त्र, गुड़, सोना आदि का भोग लगाकर दान करें। अब आसन पर बैठकर इस मंत्र का उच्चारण करें- 

जीवश्चाङ्गिर-गोत्रतोत्तरमुखो दीर्घोत्तरा संस्थित: पीतोश्वत्थ-समिद्ध-सिन्धुजनिश्चापो थ मीनाधिप:। सूर्येन्दु-क्षितिज-प्रियो बुध-सितौ शत्रूसमाश्चापरे सप्ताङ्कद्विभव: शुभ: सुरुगुरु: कुर्यात् सदा मङ्गलम्।। 

शास्त्रों के अनुसार पीले रंग के वस्त्र पहनकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

These mantras of Dev Guru Brihaspati give wealth देव गुरु बृहस्पति के ये मंत्र देते हैं धन
ॐ नमोः नारायणाय
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नम: 
ॐ नमो नारायण
श्री मन नारायण नारायण हरि हरि 

Must do these work on Thursday गुरुवार को जरुर करें ये काम 
सुबह और शाम भगवान श्री हरि विष्णु के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। 
केसर या हल्दी का तिलक अपने माथे पर लगाएं। 
घर में पीले रंग का भोजन बनाएं।
पीली वस्तुओं का दान करें। 
व्रत रखें। 
शिवलिंग पर पीले कनेर के फूल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं। 
केला दान करें।

Niyati Bhandari

Advertising