Kundli Tv- आपके बड़ा आदमी बनने के सपने को पूरा करेगी ये चाणक्य नीति

Saturday, Sep 08, 2018 - 01:06 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
आचार्य चाणक्य एक एेसे महान विभूति थे, जिन्होंने अपनी नीतियों के बल पर व्यक्ति को बहुत से बातों से अवगत कराया है। इनकी नीतियों को अपनाकर हर असफल इंसान सफलता की सीढ़ी तक पहुंच सकता है। तो आइए जानते हैं चाणक्य की एक एेसी नीति के बारे में हर इंसान को जीवन में तरक्की पाने के लिए 5 बातों को जानना बहुत ज़रूरी है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति दर्पण के चौथे अध्याय के अठारहवें श्लोक में सफलता के कुछ सूत्र बताएं हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी असफल इंसान सफलता हासिल कर सकता है। आइए जानते हैं ये श्लोक के बारे में- 

श्लोक-
कः कालः कानि मित्राणि को देशः को व्ययागमोः। 
कस्याहं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुहुः॥


अर्थात- 
सबसे पहले आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को नौकरी, बिज़नेस, परिवार और सेहत के साथ हर मामले में ये सोचते रहना चाहिए कि उसका समय कैसा चल रहा है। 

इसके बाद चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को सोचते रहना चाहिए कि मेरे दोस्त या मेरा साथ देने वाले लोग कौन हैं, कितने और कैसे हैं।

तीसरे सूत्र में आचार्य बताते हैं कि इंसान को हर समय अपने स्थान के बारे में समय रहते सोचते रहना चाहिए कि वह किस जगह रह रहा है, क्या काम कर रहा है और कहां खड़ा है।

कौटिल्य चाणक्य चौथे सफलता सूत्र के बारे में बताते हुए कहते हैंं कि व्यक्ति को हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि मेरी इनकम कितनी और खर्चा कितना है।

आखिरी सूत्र में चाणक्य कहते हैं कि सफल होने के लिए हर समय ये सोचते रहना चाहिए कि मैं किसकी शक्ति हूं और मेरी ताकत क्या और कौन है। लेकिन इसके साथ ही इंसान को हर समय अपनी कमज़ोरी को भी ध्यान में रखना चाहिए।
क्या आप जानते हैं ये BALL दूर कर सकती है घर का वास्तुदोष ! (देखें Video)
 

Jyoti

Advertising