Kundli Tv- ये राशि वाले प्यार में सभी हदों को कर देते हैं पार

Friday, Nov 30, 2018 - 12:54 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
पहले ज़माने में जब किसी को प्यार होता था तो कहते हैं कि वो अपना प्यार पाने के लिए कुछ भी कर गुज़रने को तैयार हो जाता था। लेकिन आजकल के माॅर्डन लाइफस्टाइल को देखें तो जितना जल्दी यहां लोगों को प्यार होता है उतनी ही जल्दी ब्रेकअप भी हो जाता है। कहते हैं पुराने लोगों के तरह आजकल किसी में भी रिश्तों को समझने के काबलियत नहीं पाई जाती। ज्यादातर लोगों का कहना है कि वो प्यार जो पहले था आजकल के समय में नहीं हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि ज्योतिष के अनुसार आज भी कुछ लोग हैं जो अगर किसी से दिल लगाते हैं तो उसे बख़ूबी निभाते हैं। इसमें कुछ एेसी राशियों के बारे में कहा गया है कि जो बहुत ही शालीनता से अपने रिश्ते को निभाती हैं।

इनके बारे में ये भी कहा जाता है कि ये राशि वाले लोग बहुत सच्चे होते हैं, हमेशा अपने रिश्ते के लिए बहुत गंभीर रहते है और रिश्ता टूटने से तो बहुत ही डरते हैं। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में बताई गई उन राशियों के बारे में जो अपने प्यार के लिए हमेशा बहुत सिरियस रहती हैं, और रिलेशनशिप को बहुत ही सुंदरता से निभाती हैं। यहां जानें क्या आपकी राशि भी है इस सूची में- 

वृष राशि
ज्योतिष में कहा गया है कि वृष राशि के लोगों के ऊपर आंख मूंदकर विश्वास किया जा सकता है। कहते हैं इस राशि के लोग भरोसे के लायक होते हैं। कहा भी जाता है कि भरोसेमंद व्यक्ति हमेशा रिश्ते को आगे तक लेकर जाता है। ये लोग अपने प्यार और रिश्ते को लेकर क्या सोचते हैं खुलकर अपने पार्टनर को बयां कर देते हैं। वृष राशि के लोग अपनी लव लाइफ को बहुत अच्छी तरह से एंजॉय करते हैं।

तुला राशि
कहा जाता है कि तुला राशि के लोग अपने प्यार को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। प्यार संबंधों के अलावा ये अपने जीवन के सभी रिश्तों को पूरी अहमियत देते हैं। कहते हैं कि इन्हें एक लय में चल रहा रिश्ता पसंद होता है, अगर उसमें कोई दुख-दूर कोई  उतार-चढ़ाव आ जाए तो ये इसे सहन नहीं कर पाते। इसलिए ये अपने रिश्ते को हमेशा सहेज कर रखता चाहते हैं ताकि इनका रिश्ता लंबा चल सके।

कर्क राशि
इस राशि के जातक काफ़ी इमोशनल होते हैं। ज्यादा इमोशन्स होने के कारण ये लोग कभी अपनों से दूर नहीं जा पाते। ये लोग अपने प्रेमी का हद से ज्यादा ध्यान रखते हैं, उसकी छोटी से बड़ी हर बात को अहमियत देते हैं ताकि इनका रिश्ता मज़बूत हो सके। ये खुद पाक और साफ दिल के होते हैं, इसलिए यहीं चाहते हैं कि इनका पार्टनर भी एेसा ही हो। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि जो भी इन लोगों के साथ रिलेशनशिप में आता है वह बहुत लकी होता है।

कुंभ राशि
ज्योतिश शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि वाले हद से ज्यादा रोमांटिक और आकर्षक होते हैं। प्यार के मामले में ये बहुत ही विश्वसनीय होते हैं, जिसे प्यार करते हैं जीवन में कभी उनका हाथ नही छोड़ते। कुंभ राशि के जातकों को झूठ बोलने वाले और धोखा देने वाले लोग बिल्कुल पसंद नही होते। 
इस गिनती में रखें पूजाघर में भगवान की मूर्ति(video)

Jyoti

Advertising