ये 4 राशि के लोग कभी किसी के सामने बयान नहीं करते अपना दर्द

Tuesday, May 14, 2019 - 03:07 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर कहा जाता है कि दुख बांटने से हमेशा कम होता है। जिस के चलते लोग अपने जीवन में आने वाली परेशानियां व मुश्किलें और दुख-दर्द किसी न किसी से बांट लेते हैं ताकि उनका मन हल्का हो सके। मगर वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो अपनी दर्द किसी से बांटना पसंद नहीं करते। इसमें भी दो तरह के लोग होते  एक जो अपने दुख का ज़िक्र कर किसी दूसरे को परेशान करना नहीं चाहते तो इसलिए वे अपना खुशमिज़ाज व्यवहार के पीछे अपने सभी दुख-दर्द को छिपा लेते हैं। अन्य प्रकार के लोगों को अपने जीवन से जुड़ी कोई बात किसी के सामने व्यक्त करना पसंद नहीं होता। लेकिन अब पता कैसे लगाया जाए कि आख़िर इस श्रेणी के लोग होते कौन हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे जान पाना ज्यादा मुश्किल नहीं है बल्कि ज्योतिष शास्त्र की मदद से इसे जान पाना आसान है। जी हीं, इसमें बताया गया है कि किस राशि के लोग अपनी हंसी के पीछे अपना दुख छिपाने में सक्षम होते हैं।

जानते हैं किस राशि के लोग दूसरे से अपने दुख शेयर करना पसंद नहीं करते-

कर्क-
इस राशि के जातक अपनी परेशानी कभी भी किसी से शेयर नहीं करते। मगर ये  अधिक भावुक प्रवृति वाले माने जाते हैं। कहा जाता है कि कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में जब कोई परेशानी आती है तो ये पहले उससे जितना हो सके दूर रहने की कोशिश करते हैं और ज़रूरत पड़ने पर खुद ही उससे डील करते हैं। कहने का भाव ये है कि ये किसी को अपनी परेशानी और दुख का साथी नहीं बनाते।

कन्या-
कन्या राशि के जातक हर हालात में सकारात्मक रहते हैं। चाहे इनके जीवन में कितनी ही बड़ी मुसीबत क्यों न हो, ये उसे अपनी समझदारी से सुलझाते हैं। हर दुख-सुख में ये हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। इनके हंसते हुए चहरे के पीछे छिपा दर्द कोई भी जानने में समर्थ नहीं होता। कहने का भाव ये है कि इन्हें देखकर कोई ये अंदाजा नहीं लगा सकता कि ये परेशान है या नहीं।
 

वृश्चिक-
वृश्चिक राशि के लोग मज़बूत इच्छा शक्ति के मालिक होते हैं। कहा जाता है इन्हें खुद पर बहुत ही विश्वास होता है और अपने जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियां धैर्य से दूर कर लेते हैं। परंतु अपनी परेशानी किसी को भी नहीं बताते हैं।

कुंभ-
इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही गंभीर होते हैं। ये लोग दूसरों की परेशानियों में मदद करने में तो विश्वास रखते हैं और जितना हो सके दूसरों की मदद भी करते हैं परंतु खुद की परेशानी अकेले ही दूर करने की कोशिश करते हैं। कहते हैं अपने इसी स्वभाव के चलते इनकी परेशानी बहुत बढ़ जाती है।

Jyoti

Advertising