वास्तु का ये उपाय बच्चे को दिलाएगा International Scholarship

Monday, Sep 09, 2019 - 11:26 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video) 

वास्तु शास्त्र हो या फेंगशुई (चाइनीज़ वास्तु) हर किसी की खुशी का साधन बन गया है। आज के समय में लोग वास्तु को लेकर सतर्क हो चुके हैं। पर क्या आप जानते हैं कि वास्तु के कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाकर पेरेंट्स अपने बच्चों की किस्मत भी चमका सकते हैं। आज हम आपको बच्चों के स्टडी रूम से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे का भविष्य सुधार सकते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि वास्तु के छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप घर को खुशियों से भर सकते हैं।

किताबी कीड़ा होने के बाद भी नहीं हुए सफल

कई बार बच्चे पढ़ते तो हैं लेकिन वह अपना पढ़ा हुआ तुरंत भूल जाते हैं इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तुदोष है। ऐसे में बच्चों को सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में जाकर मेडिटेशन की आदत डाली चाहिए। इससे बच्चों को बहुत लाभ होता है।

स्टडी रूम में मां सरस्वती और गणेश भगवान की मूर्ति लगाकर रखनी चाहिए। इससे बच्चों को बहुत ज्यादा फायदा होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

स्टडी रूम का रंग भी रखता है महत्व 

बच्चों के रूम का रंग हमेशा हल्के रंग का होना चाहिए। इससे बच्चे अपने पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं। ध्यान रखें स्टडी रूम हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में होना चाहिए।

मोरपंख भी करता है कमाल

मोर पंख में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में शक्ति होती है। इसे घर पर रखना शुभ माना जाता है। मोर पंख को पूजा घर में रखने के अलावा बच्चों के स्टडी रूम में भी रखना चाहिए। इससे बच्चों के बौद्धिक विकास में रफ्तार मिलती है। 
 

Deeksha Gupta

Advertising