कंजक पूजन के साथ करें ये काम, ऐश्वर्या व वैभव से भर जाएगा घर-संसार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2017 - 11:21 AM (IST)

नवदुर्गा के नौ दिनों में अष्टमी और नवमी का सबसे अधिक महत्व माना गया है। यह वह दिन हैं जब मां कंजक रूप में हर भक्त के घर आती हैं और उन्हें आशीष देकर विदा होती हैं। इन दो दिनों में जितना अधिक महत्व पूजा का है उतना ही अधिक दान का भी है। इन दिनों किए गए दान से घर-संसार में ऐश्वर्या व वैभव की कभी कोई कमी नहीं रहती। सभी धर्म ग्रंथों में दान का विशेष महत्व है। यदि कमाकर दान न किया जाए तो सारी कमाई व्यर्थ है। दान हर चीज का किया जा सकता है। व्यक्ति को दान नि:स्वार्थ भाव से करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका दान करना बहुत शुभ होता है। इसके साथ यह भी माना जाता है कि दान करने से कई कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर होती है अौर व्यक्ति वैभव व ऐश्वर्य का आनंद लेता है।

जानिए, कैसे कंजक पूजन से आप बन सकते हैं धनवान


गुड़ का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं, गृहक्लेश और गरीबी दूर होती है।

घी का दान करना शुभ अौर मंगलकारी होता है। इसके दान से शरीर में बल की प्राप्ति होती है अौर रोग भी दूर होते हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से भी छुटकारा मिलता है। शिवपुराण के अनुसार घी का दान करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

किसी जरुरतमंद या गरीब व्यक्ति को कपड़ों का दान करें। इससे ऐश्वर्य अौर वैभव मिलता है। इसके साथ ही व्यक्ति को सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।

तिल के दान से संकट अौर विपताएं दूूर होती है। व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।

गेंहू अौर चावल का दान करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इससे घर में सदैव बरकत बनी रहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News