ये चीजें देती हैं अनहोनी का संकेत, जानें क्या

Tuesday, Jun 25, 2019 - 03:10 PM (IST)

 ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजें प्राचीन काल से ही बेहद शुभ एवं सकारात्मक मानी जाती हैं और ठीक वैसे ही कुछ चीजें उतनी ही अशुभ और नकारात्मक प्रभाव वाली मानी जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि वो चाहे आपके सपनों में या हकीकत में आपके लिए वे अशुभ होने का ही संदेश लोती हैं। लेकिन वहीं अगर आपको उन चीज़ों के बारे में जानकरी हो तो आप उसके अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।  

शास्त्रों के अनुसार शैय्या, आसन तथा कुर्सी-मेज आदि का अपने आप टूट जाना अमंगल होने की सूचना देता है। इसलिए पहले से ही सावधान रहें कि आपके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है।

कहते हैं कि अगर आभूषणों से सजी हुई नारी के दिन में दिख जाए तो शुभ होता है। किंतु वहीं अगर स्वप्न में दिख जाए तो अमंगलकारी माना जाता है।

अगर ढोल बजने पर वृक्षों जैसी सरसराहट की ध्वनि उत्पन्न हो तो उसे अपशकुन माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि घर में अगर मूषक यानि चूहा, पतंगा, पिपीलिका, मधुमक्खी, दीमक तथा सूक्ष्म कीटों का आना भी अमंगल का सूचक है।

अगर आपके सोने-चांदी के गहने या हीरे-मोती जड़े आभूषणों का खो जाएं तो ये कुछ अशुभ होने का संकेत होता है।

Lata

Advertising