ये चीज़ें बन सकती हैं आपकी सफलता में रूकावट

Saturday, Mar 30, 2019 - 03:56 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज के समय में हर कोई धन को पाने की इच्छा रखता है और इसके लिए व्यक्ति धन के देवी लक्ष्मी की उपासना भी करता है। कई बार ऐसा होता है कि बहुत मेहनत के बाद भी व्यक्ति के पास धन नहीं टिकता। शास्त्रों मे इसके पीछे की वजह घर की पवित्रता बताई है। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी उसी के घर टिकती है जहां पवित्रता होती है। कहते हैं कि जो आलस्य को त्यागकर धर्म के रास्ते पर चलता हुआ अपने कर्म करता है, उसका साथ माता लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ती है। लेकिन जो लोग बुरी आदतों के शिकार होते हैं वे कभी भी धर्म के मार्ग पर नहीं चल सकते और जिसकी वजह से उन्हें धन का आभाव होने लगता है। तो आइए जानते हैं मनुष्य की उन आदतों के बारे में-

कहते हैं कि व्यक्ति को किसी भी प्रकार का घमंड नहीं करना चाहिए। फिर वो चाहे तन, मन या धन का हो। शास्त्रों के अनुसार ऐसे व्यक्ति का विनाश पक्का होता है। पौराणिक ग्रंथों में भी इसके उदाहरण मिलते हैं जैसे कि रावण, हिरण्यकश्यप, दुर्योधन, जरासंध, बालि सभी अपने घमंड के कारण ही सत्ता, धन लुटा बैठे। इंसान को अगर आगे बढ़ना हो तो उसे अपने मन से ईर्ष्या की भावना का त्याग करना चाहिए। क्योंकि ये व्यक्ति के विनाश का कारण बनती है। किसी से ईर्ष्या करने वाला खुद ही जलता है। इसका उदाहरण हमें महाभारत में मिलता है। कर्ण एक महान योद्धा था, लेकिन उसके मन में अर्जुन को लेकर ईर्ष्या की भावना थी। इसी भावना के कारण वह सही और गलत का भेद करने में असमर्थ रहा और अंतत: अर्जुन के हाथों ही मृत्यु को प्राप्त हुआ। कहते हैं कि व्यक्ति को कभी किसी मोह में नहीं पड़ना चाहिए, वरना एक दिन व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है।

जब कोई व्यक्ति किसी चीज़ के साथ हद से ज्यादा लगाव हो जाता है तो वह उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और इसी दौरान वह सही व गलत का भेद भूल जाता है। जोकि उसके लिए सही नहीं होता है। शास्त्रों में कहा गया है- संतोषम् परम् सुखम्। अर्थात् संतोष ही जीवन का सबसे बड़ा सुख है। जबकि लालच मनुष्य को विनाश की ओर ले जाता है। लोभ के कारण आदमी वह सब कुछ भी खो देता है जो उसके पास होता है। इसलिए किसी दूसरे के धन को देखकर लालच नहीं करना चाहिए। कौरवों ने पांडवों के धन का लोभ किया लेकिन अंतत: धन और जन दोनों का नुकसान हुआ।

कौन सा पाप द्रौपदी की मौत का कारण बना (VIDEO)

Lata

Advertising