ये चीज़ें मरने के बाद पहुंचाती है नरक, आत्मा को सहना पड़ता कष्ट

Wednesday, Jun 24, 2020 - 02:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
महात्मा विदुर को कौन नहीं जानता। महाभारत में अपनी एक मुख्य भूमिका निभा चुके विदुर जी को यमराज का अवतार भी माना जाता है। कौरवों के साथ-साथ पांडवों ने भी इनका सम्मान करते हैं। महाभारत ग्रंथ में इनके बारे में वर्णन मिलता है, जिसके अनुसार ये युद्धकला में तो माहिर थे, साथ ही नीतिपूर्ण न्यायोचित सला देने में भी माहिर थे। अपनी इसी ज्ञान के बलबूते पर इन्होंने एक नीति सूत्र की रचना की जिसमें मानव जीवन से जुड़ी ऐसी बातें बताई हैं जो बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। तो चलिए आज जानते हैं महात्मा विदुर जी द्वार बताए उन कामों के बारे में जिसे करने वाला इंसान नरक का हकदार होता है। जिसके बाद आत्मा का कष्ट पहुंचता है।

ऐसा इंसान कभी नहीं होता सफल-
जो व्यक्ति पूरा समय काम यानि अंधी वासना में डूबा रहता है उसे कभी सफलता नहीं मिलती। और ऐसा इंसान हमेशा नरक में जाता है जहां आत्मा का नाश हो जाता है। इसके अलावा ऐसे इंसान की समाज में हमेशा बुराई ही होती है क्योंकि शास्त्रों में उल्लेखित है कि कामुकता दंडनीय अपराध है।

ये एक चीज़ से हो जाता व्यक्ति का समूल नाश-
जिस व्यक्ति का अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं होता, उसको अपने जीवन में कभी खुशी नहीं मिलती। इतना ही नहीं बल्कि इस व्यवहार के कारण क्रोधी व्यक्ति समाज में कई दुश्मन पैदा कर लेते हैं।

शास्त्रों के मुताबिक क्रोध से इंसान अपनी खुशियों तो भंग कर ही देता है, बल्कि दूसरों को भी परेशानी में डाल देता है। सरल भाषा में कहें तो क्रोध मनुष्य का समूल नाश करता है।

ऐसा इंसान नहीं रहता खुश-
महात्मा विदुर कहते हैं कि लोभ इंसान के अस्तित्व को खतरे में डाल देता है। इसलिए जो व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ने की कामना रखता है तो उसे कभी भी लोभ नहीं करना चाहिए। कहा जाता है लोभ इंसान को  जीते जी नरक दिखा देता है। जिसकी वजह से कभी खुश नहीं रहता है। इसलिए हमेशा अपने अंदर हमेशा संतोष रखें।

Jyoti

Advertising