मृत्यु की ओर इशारा करती हैं सपने में दिखी ये चीज़ें

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 12:08 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जब भी हम सोते हैं, तब सपने आना स्वभाविक बात होती है। लेकिन कई बार सपने अच्छे होते हैं तो कई बुरे होते हैं। सोते समय किसी भी तरह के सपने आ सकते हैं. उन पर किसी का बस नहीं होता है। रामायण और महाभारत में भी सपनों में मिलने वाले संकेत का जिक्र किया गया है। ऐसा माना गया है कि हमें जिस भी तरह के सपने आते हैं उनके आने के पीछे कोई न कोई संकेत छिपा हुआ होता है। तो आइए आज हम बताते हैं कि अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो ये मृत्यु की ओर करते हैं संकेत।    
PunjabKesari, kundli tv
कौआ देखना
कहते हैं कि अगर सपने में कौआ दिखाई दो तो इसे अशुभ माना जाता है। क्योंकि यह मृत्यु के करीब होने का संकेत माना जाता है। सपने में यात्रा करते हुए खुद को देखना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो उसे टाल देना चाहिए। 

ढोल नगारे और मुंडन देखना
शास्त्रों के अनुसार सपनों में ढोल नगारे बजते देखना भी सही नहीं होता है। इससे व्यक्ति को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर सपना में मुंडन करवाते हुए भी खुद को देख लें तो ये परिवार में से किसी की मौत का संकेत होता है। सपने में तेल लगाना भी मृत्यु का सूचक माना जाता है। 
PunjabKesari, kundli tv
निर्वस्त्र स्त्री
अगर कोई स्त्री सपने में खुद को सफेद वस्त्र में और बिखरे बाल देखती है तो यह वियोग का संकेत माना जाता है। निर्वस्त्र स्त्री का आलिंगन करते हुए सपने में देखना मृत्यु के नजदीक होने का संकेत माना जाता है।
PunjabKesari, kundli tv
टूटी मूर्ति
देवी-देवता की टूटी मूर्ति का दिखना अपशगुन माना जाता है। वृक्ष का अपने आप कटकर गिरना या खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता। बार-बार मौत या श्मशान का सपना आना मृत्यु के करीब होने का संकेत माना जाता है या फिर परिवार में से किसी की मृत्यु की ओर इशारा करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News