रोजमर्रा की लाइफ में मिलने वाले ये संकेत बताते हैं आपका भविष्य

Sunday, Feb 17, 2019 - 01:31 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष के अनुसार ऐसी बहुत सी चीज़ें होती हैं जो हमें हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं के होने से पहले ही किसी न किसी तरह संकेत दे देती हैं। परंतु लगभग लोग इसे समझ नहीं पाते। जिस कारण उन्हें कुछ अपने जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि ऐसा इसलिए होते है कि क्योंकि कभी-कभी ये संकेत हमारी रोजमर्रा की लाइफ से जुड़े होते हैं लेकिन हम इन्हें समझने में असमर्थ होते हैं। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताते हैं जो अगर भविष्य में होने वाली बड़ी घटनाओं के होने का इशारा देते हैं।
अगर घर की कोई भी घड़ी बार-बार बंद हो जाए या उसका शीशा बार-बार टूटे या खिड़कियों पर लगे कांच के शीशे चटकने लगे तो समझ जाएं आपके और आपके परिवार पर कोई बहुत बड़ी समस्या आने वाली है।
ज्योतिष के मुताबिक दूध का ऊबालते समय बार-बार गिरना भी अशुभ संकेत होता है। इसके अलावा किचन में अधिकतर कांच के बर्तन टूटने लगे तो समझ जाएं कि आप पर कोई बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है।
किसी प्रकार के शुभ आयोजन में व्यावधान पैदा हो तो समझ जाएं कि आने वाले साल में आप पर मुसीबत के बादल मंडराने वाले हैं। ज्योतिष का कहना है कि इससे बचने के लिए घर पर सुंदरकांड का पाठ करवाना चाहिए।

छत या आंगन में हड्डी की टुकड़ा आकर गिर जाए तो आपको कोई अशुभ समाचार मिलने वाला है।

अचानक से घर की छत से प्लास्टर टूट कर गिरने लगे या दीवारों में दरारें आन लगे तो इसे भी अशुभ माना जाता है।

कौन सा पाप द्रौपदी की मौत का कारण बना (VIDEO)

Jyoti

Advertising