Kundli Tv- शरीर पर ये निशान खोल सकता है ढेर सारे राज़

Saturday, Dec 01, 2018 - 03:06 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जैसे कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि ज्योतिष और समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि इंसान का शरीर से उसके बारे में कई राज़ खोलता है। इतना ही नहीं शरीर के अलग-अलग अंगों के आकार आदि से व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। क्योंकि इसमें व्यक्ति के शरीर के निशानों आदि के बारे में काक़ी कुछ कहा गया है। इसलिए आज हम आपको इससे जुड़ी ही कुछ जानकारी देने वाले हैं।

अक्सर हम में से बहुत से लोंगो ने देखा होगा कि कुछ लोगों के चहरे पर तिल होते हैं। समुद्र शास्त्र में इसके बारे में कहा गया है कि जिन लोगों के माथे के दाहिने हिस्से पर तिल, एेसे लोगों की आर्थिक स्थिति काफ़ी मज़बूत होती है।

इसके साथ जिन लोगों के माथे के बीच में तिल होता है, उन्हें भाग्यशाली माना गया है। 

वहीं जिन लोगों के माथे की बाएं जगह पर तिल होता है एेसे लोगों के अधिक धन खर्च करने की आदत होती है।

समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि जिन लोगों की आंखों में तिल पाए जाते हैं ऐसे लोग बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये अपने आप से ज्यादा दूसरों के भले के बारे में  सोचते हैं। इसके साथ ही ये ईमानदार भी होते हैं।

जिन लोगों की नाक पर तिल पाया जाए, ऐसे लोग करियर को लेकर बहुत ही फोकस रहते हैं। ये सफलता पाने के लिए जीवन में खूब मेहनत करते हैं। बता दें कि इन्हें जीवन में प्यार बहुत जल्दी हो जाता है।

जिन लोगों के ऊपरी होंठ के दाहिने हिस्से पर तिल होता है, इनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय व्यतीत होता है। इसके विपरीत जिन लोगों के ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल होता है, इनका वैवाहिक जीवन परेशानियों से घिरा होता है। 

जिन लोगों के दाएं गाल पर तिल होता है उनके बारे में कहा जाता है कि ये बहुत धनवान होते हैं। तो इसके उल्ट बाएं गाल पर तिल वाले लोग खूब धन खर्च करने वाले पाए जाते हैं। 

बता दें जिन लोगों कि ठोड़ी पर तिल होता है, इसे बड़ा शुभ माना गया है। ऐसे लोग खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं।
इस कारण शनिवार को नहीं लेते लोहा  (Video)

Jyoti

Advertising