लक्ष्मी रूपा सहचरी की चाह पूरी करेगा ये मंत्र

Wednesday, Mar 22, 2017 - 03:11 PM (IST)

जीवन की सभी समस्याओं को कम करने में दुर्गा मां के सिद्ध मंत्र प्रभावी होते हैं। मंत्रों में शक्ति होती है। शक्ति देने वाली मां दुर्गा हैं। दुर्गा सप्तशती में कुछ ऐसे सिद्ध मंत्र है जिनसे मनुष्य की हर तरह की पेरशानी दूर हो सकती है। मां दुर्गा के सप्तशती के ये मंत्र धर्म, काम, अर्थ और मोक्ष चारों पुरूषार्थ प्रदान करने वाले हैं। जो पुरूष मन से और पूरी श्रद्धा से इन मंत्रो का उच्चारण सही तरह से करता है। उसे निश्चय ही फल प्राप्ति होती है और वह किसी तरह की समस्या से नहीं डरता। अाज के समय में हर अविवाहित लड़का चाहता है की उसे सुलक्षणा पत्नी मिले। शास्त्रों के अनुसार, महिलाएं घर में गृहलक्ष्मी का रूप होती हैं। आप भी लक्ष्मी रूपा सहचरी की चाह रखते हैं तो इस मंत्र के जाप से एेसा संभव है।


पत्नी मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोभ्दवाम्।।


अर्थ :- हे मां! मन की इच्छा के अनुसार चलने वाली मनोहर पत्नी प्रदान करो, जो दुर्गम संसार सागर से तारने वाली तथा उत्तम कुल में उत्पन्न हुई हो। जो भी मनुष्य इस मंत्र का जाप करता है वह निशचय ही व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से मां दुर्गा की सिद्धी प्राप्त करता है। 

Advertising