बजरंगबली के ये मंत्र संकटों का करेंगे नाश

Monday, Jun 11, 2018 - 10:23 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

सुंदरकाण्ड वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण का ही एक भाग है। सुन्दरकाण्ड में हनुमान जी द्वारा किए गए महान कार्यों का वर्णन है। रामायण पाठ में सुंदरकाण्ड के पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। सुंदरकाण्ड में हनुमान का लंका प्रस्थान, लंका दहन से लंका से वापसी तक के घटनाक्रम आते हैं। संपूर्ण रामायण कथा श्रीराम के गुणों और उनके पुरुषार्थ को दर्शाती है किंतु सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है, जो सिर्फ हनुमानजी की शक्ति और विजय का कांड है। माना जाता है कि मंगलवार और शनिवार को बजरंग बली के पाठ-पूजा, व्रत आदि करने से विशेष लाभ मिलता है। मंगल दोष से पीड़ित जातकों को मंगलवार का व्रत करना लाभकारी होता है। किसी भी मंगलवार से इन उपायों को प्रारंभ करने से शीघ्र ही सफलता मिलती है।


विद्या प्राप्ति के लिए
बुद्धिहीन तनु जान के 
सुमिरो पवन कुमार
बल बुद्धि विद्या देहु मोहि 
हरहु कलेश विकार।


मुकदमे में विजय प्राप्ति के लिए
पवन तनय बल पवन समाना। 
बुद्धि विवेक विग्यान निधाना।



पीड़ा निवारण के लिए
हनुमान अंगद रन गाजे हांक
सुनत रजनीचर भाजे

विवाह में शीघ्रता के लिए 
मास दिवस महुं नाथु न भावा
तो पुनि मोहि जिअत नहि पावा।



इन मंत्रों का जप मंगलवार या शनिवार से शुरू करें। सर्व प्रथम तेल का दीपक लगाकर दक्षिण दिशा की और मुंह करके लाल आसन पर बैठ कर ‘मूंगा माला’ से यथा शक्ति जप करने चाहिए।

कैसे कश्यप से बना कश्मीर (देखें VIDEO)

 

Jyoti

Advertising