ये Habits मौत को देती हैं दावत !

Wednesday, May 30, 2018 - 01:55 PM (IST)

कहते हैं व्यक्ति आदतों का गुलाम होता है, एक बार किसी चीज़ की लत लग जाए तो उसे छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है। रूटीन हैबिट्स के साथ कुछ धार्मिक संस्कार भी होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव छोड़ते हैं। क्या आप जानते हैं, कुछ जानी-अनजानी आदतें ऐसी होती हैं जो मृत्यु के देवता यमराज को न्यौता देती हैं।  महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है, धर्म के पथ पर चलने वालों की उम्र लंबी होती है। जो लोग धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं, वह स्वयं मृत्यु को अपने करीब बुलाते हैं। दूर रहें इन कामों से-


नाखून चबाने वालों पर यमराज के भाई शनि का अशुभ प्रभाव हमेशा बना रहता है। जो उन्हें जीते जी मौत के पास ले जाता है। 


पुराणों के अनुसार जो लोग झूठ, छल-कपट और लोभ के जंजाल में फंसे रहते हैं, उनको रोग हमेशा घेरे रहते हैं और अकाल मृत्यु का भय बना रहता है।


भोजन करते हुए पढ़ना नहीं चाह‌िए। इससे विद्या की देवी सरस्वती और मृत्यु के देवता नाराज़ हो सकते हैं।


वास्तुशास्त्रियों का मानना है की मुख्य द्वार के सामने पैर करके नहीं सोना चाह‌िए। माना जाता है कि इससे धन की देवी और यमराज नाराज होते हैं।

द‌िन के किसी भी समय महिला और पुरुष को मैथुन नहीं करना चाहिए।


भोजन करते समय बीच में उठना नहीं चाहिए और न ही जूठे मुंह उठ कर फ‌िर आकर खाना चाहिए।


सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना नहीं चाहिए।


महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है मंगलवार और शन‌िवार को बाल नहीं कटवाने चाहिए।


पैर पर पैर रखकर सोना नहीं चाहिए।


बाल कटवाने के बाद अवश्य नहाएं।


देर रात तक जागना नहीं चाहिए। 


पैर धो कर सुखाए बिना ब‌िस्‍तर पर नहीं जाना चाहिए।

Niyati Bhandari

Advertising