पूर्णिमा: ये मंत्र हर गरीब को बनाएगा पैसे वाला

Sunday, May 27, 2018 - 02:11 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें विडियो)

पूर्णिमा की रात चारों ओर चांद की चांदनी अद्भुत छटा बिखेरती है। कहते हैं इसी छिलमिलाती रात में देवी लक्ष्मी धरती का फेरा लगाने आती हैं। 28 मई को पूर्णिमा की रात है। इस दिन सोमवार पड़ रहा है और इसके स्वामी चंद्रदेव हैं। इस दिन भगवान शिव और चंद्रमा के पूजन का भी खास महत्व है। पूर्णिमा की शाम घर में खीर बनाकर देवी लक्ष्मी, भगवान शिव और चंद्रमा को भोग लगाकर बांटने से हर समस्या का अंत होता है। यदि घर में खीर बनाना संभव न हो तो बाज़ार से लेकर भी बांटी जा सकती है। अंत में खुद इस प्रसाद को खाएं।

पैसे वाला बनने के लिए सुबह भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें और इस मंत्र का जाप करें-
शिव मूल मंत्र- ॐ नमः शिवाय
रुद्र गायत्री मंत्र- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

रात में चंद्रमा को गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य दें।

सूर्यास्त पर पीपल के पेड़ पर गाय के शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। मान्यता है की पीपल पर सभी दैवीय शक्तियां वास करती हैं, इस एक उपाय से उनका आशीष मिलेगा साथ ही धन और वैभव की भी प्राप्ति होगी।

पूर्णिमा की रात सारा परिवार मिलकर देवी लक्ष्मी का पूजन करे तो मां प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बनाए रखती हैं।


अगर आपका अंगूठा ऐसा है तो हो जाएं अलर्ट (देखें विडियो)

Niyati Bhandari

Advertising