ये सपने लाते हैं इंसान के जीवन में बुरा टाइम

Friday, Apr 26, 2019 - 04:31 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)                 
कहते हैं कि हर एक व्यक्ति को रात में सपने जरूर आते हैं और इन सपनों में व्यक्ति के मस्तिष्क की चेतना बदल जाती है। हर कोई सपने में तरह-तरह की चीज़ें देखता है, जैसे कि सांप देखना, पानी में डुबना, मृत्यु देखना आदि। कहते हैं कि जो भी हम सपने में देखते हैं स्वप्न शास्त्र में उसको कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक कुछ सपने ऐसे होते हैं कि इंसान जब उसे देखता है तो उसके साथ ही उसके जीवन में परेशानियां आनी शुरु हो जाती हैं और कुछ ऐसे होते हैं कि व्यक्ति की लाइफ ही बदल जाती है। तो चलिए आज जानते हैं कि कौन से सपने क्या संकेत देते हैं। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में खुद को रेत पर चलते हुए देखते तो यह संकेत है कि आपको शत्रुओं के कारण नुकसान होने वाला है।

कब देखा गया सपना होता है सच (VIDEO)

अगर कोई सपने में वृक्ष को कटते हुए देखता है तो ये शुभ नहीं माना जाता है। यह आने वाले समय में नुकसान का संकेत देता है।

सपने में बाढ़ देखना या पानी में डूब जाना, धन हानि का संकेत माना जाता है और इसके साथ ही  प्राकृतिक घटनाओं की वजह से जान माल के नुकसान का सपना देखना, बड़े नुकसान का संकेत माना जाता है। इससे धन की हानि, मान-प्रतिष्ठा का नुकसान और पद में कमी आने की आंशका रहती है।

अगर सपने में आप किसी के साथ झगड़ा करते हुए खुद को देखते हैं या फिर चोर-डाकू देखते हैं तो आपको धन का नुकसान हो सकता है।

सपने में खाली दुकान का दिखना आर्थिक परेशानियों का संकेत माना जाता है। 

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि अगर आप सपने में खुद को जुआ खेलते हुए देखते हैं तो यह संकेत है कि आपको धन की हानि होने वाली है।

सपने में काले रंग का छाता दिखना अच्छा होता है या बुरा ? (VIDEO)

शास्त्रों में झाड़ू का बड़ा महत्व बताया गया है। इसका संबंध लक्ष्मी और धन से भी माना जाता है। झाड़ू आपको सपने में दिखने लगे तो यह आपके धन का नुकसान होने का संकेत है।

कहते हैं कि सपने में अगर उल्लू दिखे तो बड़ा अशुभ संकेत माना जाता है। इससे धनि हानि के अलावा कोई अशुभ घटना होने की आशंका रहती है।

Lata

Advertising