Kundli Tv-  इन्हीं कारणों से उड़ जाती है आपकी नींद!

Saturday, Dec 08, 2018 - 04:59 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
महाभारत युद्ध शुरू होने से पहले की बात है, जब पांडवों का संदेश लेकर हस्तिनापुर के दूत संजय आए थे और अगले दिन सभा में उनका संदेश सुनाने वाले थे। उस रात महाराज धृतराष्ट्र बहुत व्याकुल थे और उन्हें नींद नहीं आ रही थी, तब उन्होंने महामंत्री विदुर को बुलवाया। कुछ समय पश्चात महामंत्री विदुर राज महल में महाराज के सामने पहुंच गए। धृतराष्ट्र ने विदुर को अपने व्याकुल मन की व्यथा बताई और कहा कि जब से संजय पांडवों के यहां से लौटकर आया है, तब से मेरा मन बहुत अशांत है। संजय कल सभा में सभी के सामने क्या कहेगा? यह सोच-सोच कर मन व्यथित हो रहा है।

यह सुनकर विदुर ने महाराज से महत्वपूर्ण नीतियों की बात कही और कहा कि जब किसी व्यक्ति, चाहे वह स्त्री हो या पुरुष दोनों के जीवन में ये चार बातें होती हैं, तब उसकी नींद उड़ जाती है और मन अशांत हो जाता है। आइए जानें, ये चार बातें कौन-कौन सी हैं-

विदुर ने धृतराष्ट्र से कहा कि यदि किसी व्यक्ति के मन में कामभाव जाग गया हो तो उसकी नींद उड़ जाती है और जब तक उस व्यक्ति की काम भावना तृप्त नहीं हो जाती तब तक वह सो नहीं सकता है। कामभावना व्यक्ति के मन को अशांत कर देती है और कामी व्यक्ति किसी भी कार्य को ठीक से नहीं कर पाता है। यह भावना स्त्री और पुरुष दोनों की नींद उड़ा देती है।

जब किसी स्त्री या पुरुष की शत्रुता उससे अधिक बलवान व्यक्ति से हो जाती है तो भी उसकी नींद उड़ जाती है। निर्बल और साधनहीन व्यक्ति हर पल बलवान शत्रु से बचने के उपाय सोचता रहता है क्योंकि उसे हमेशा यह भय सताता है कि कहीं बलवान शत्रु की वजह से कोई अनहोनी न हो जाए।

यदि किसी व्यक्ति का सब कुछ छीन लिया गया हो तो उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। ऐसा व्यक्ति न तो चैन से जी पाता है और न ही सो पाता है। इस परिस्थिति में व्यक्ति हर पल छीनी हुई वस्तुओं को फिर से पाने की योजनाएं बनाता रहता है और जब तक वह अपनी वस्तु पा नहीं लेता, तब तक उसे नींद नहीं आती।

अंतिम और चौथी बात-यदि किसी व्यक्ति की नेचर चोरी की है या जो चोरी करके ही अपना पेट भरता है, जिसे चोरी करने की आदत पड़ गई है, जो दूसरों का धन चुराने की योजनाएं बनाता रहता है, उसे भी नींद नहीं आती। चोर हमेशा रात में चोरी करता है और दिन में इस बात से डरता है कि कहीं उसकी चोरी पकड़ी न जाए। इस वजह से उसकी नींद भी उड़ी रहती है।
शनिदेव ने बजरंगबली से क्यों मांगी माफ़ी ? (Video)

 

Niyati Bhandari

Advertising