ये हैं भगवान शंकर के 3 विश्व प्रसिद्ध मंदिर

Sunday, Apr 08, 2018 - 02:05 PM (IST)

भारत एक एेसा देश है, जहां लोग पूजा-पाठ में बहुत मानते हैं। यहां हर धर्म के लोग रहते हैं, इस कारण ही इस देश के कोने-कोने में मंदिर स्थापित हैं। इन मंदिरों में लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं। अगर बात करें भगवान शिव की, तो इनकी महिमा अपरंपार है, शिवरात्रि हो या 16 सोमवार, भक्‍त इनकी श्रद्धा और भक्ति में कोई कसर नहीं छोड़ते। 
आज हम भगवान शिव के ही 3 ऐसे मंदिरों के बारे में, जो भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी काफी प्रसिद्ध हैं-


केदारनाथ मंदिर
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय पर्वत पर स्थित, केदारनाथ मंदिर दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रमुख मंदिर है। 3562 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है व इसे चार धाम में से भी एक माना गया है। इतना ही नहीं केदारनाथ, पंच केदार का निर्माण करने वाले पांच मंदिरों में से एक है। अधिक ऊंचाई होने के कारण सर्दियों में यह मंदिर बर्फ की चादर में लिपट जाता है।

सोमनाथ मंदिर 
सोमनाथ मंदिर सौराष्ट्र में वेरावल के पास प्रभास क्षेत्र में स्थित है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। यह मंदिर गंभीर ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है‌। सोमनाथ के मंदिर का पुनर्गठन 1947 में किया गया था। यह मंदिर चालुक्य शैली की वास्तुकला में बनाया गया है तथा यह समुद्र तट के ठीक ऊपर स्थित है।
मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर
आंध्र प्रदेश का मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से दूसरा ज्योतिर्लिंग है। मल्लिका’ माता पार्वती का नाम है, जबकि ‘अर्जुन’ भगवान शंकर को कहा जाता है। यहां भगवान शिव को मल्लिकार्जुन के रूप में पूजा की जाती है और लिंगम द्वारा इसका प्रतिनिधित्व किया जाता है। यहां मां पार्वती को भ्रामम्बा के रूप में चितित्र गया है। इसका निर्माण बीजानगर साम्राज्य के राजा हरिहर राय ने 6वीं शताब्‍दी से पहले बनवाया था। 

Jyoti

Advertising