Kundli Tv- अगर आप से नहीं हो रहे ये काम तो करीब है आपकी मौत

Saturday, Nov 10, 2018 - 11:29 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मृत्यु के एेसा सच है, जिसे कोई झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म के शास्त्रों में एेसी कई बातें बताई गई हैं, जो इंसान को उसकी मृत्यु से पहले उसे कुछ एेसे संकेत दे देती हैं, जिससे उसे पता चल सकता है कि मौत कब उसका दरवाज़ा खट खटाने वाली है। गरुड़ पुराण से लेकर शिव पुराण तक सभी ग्रंथों में बताया गया है कि जिसने भी इस धरती पर जन्म लिया है, उसे एक न एक दिन अपने शरीर को छोड़कर जाना ही होगा। शास्त्रों के अनुसार यह धरती मृत्यु लोक है यानि यहां पर मृत्यु का राज्य है। हर व्यक्ति का मृत्यु के लिए समय उसके जन्म से ही निर्धारित है।

लगभग लोगों ने अकाल मृत्यु के बारे में सुना होगा लेकिन इसके बारे में हर किसी को पता नहीं होगा। दरअसल अकाल मृत्यु ईश्वर का दंड माना गया है जिसमें व्यक्ति का शरीर छीन लिया जाता है परंतु उसकी आत्मा को परलोक में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाती। इस संदर्भ में कहा जाता है कि जब तक व्यक्ति की वास्तविक मृत्यु का समय नहीं आता वह बिना शरीर के भटकता रहता है। 

शिव पुराण में वर्णित कामदेव की एक पौराणिक कथा के अनुसार शिव जी द्वार भस्म किए जाने के बाद कामदेव अशरीरी होकर भटकते रहे थे। परंतु जिनकी कुदरती मृत्यु होती है उन्हें अपनी मृत्यु से पहले कुछ एेसे संकेत मिल जाते हैं या एेसे कुछ काम होते हैं, जो वो नहीं कर पाते। जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उनकी मौत नज़दीक है। 

कहा जाता है कि जब आप अपनी नाक के अगले हिस्से को नहीं देख पा रहे हैं तो यह संकेत है कि मृत्यु धीरे-धीरे आपके करीब आ रही है।

अपनी ही परछाई आपको नहीं दिख रही है तो यह मृत्यु करीब आने के सूचक माने गए हैं।

सब कुछ ठीक होते हुए भी आइने में अपना चेहरा साफ नहीं दिखना या आइने में अपने को देखकर भी खुद को नहीं पहचान पाना।

शिव पुराण के अनुसार मृत्यु के 6 महीने पहले व्यक्ति की जीभ उचित प्रकार से काम करना बंद कर देती है और व्यक्ति को भोजन का स्वाद आना बंद हो जाता है। इसके साथ ही बोलने में भी परेशानी आने लगती है।

जीभ के अलावा मुंह, कान, आंख भी सही से काम करना बंद कर दें, शरीर के ये ज्ञानेन्द्रियां एक साथ काम करना बंद कर दे तो ये संकेत है कि मृत्यु आपके बहुत करीब है।

तारों भरे आकाश में जब तारे दिखने बंद हो जाएं तो जाने लें कि जीवन के बस कुछ ही महीने बचे हैं। 

अगर आपकी नहीं बनती है किसी से तो करें ये टोटका (VIDEO)

Jyoti

Advertising