नवरात्रि 2020: देवी मां के नौ रूपों की पूजा करते समय पहनें इस रंग के कपड़े

Sunday, Mar 15, 2020 - 04:01 PM (IST)

शास्त्रों की बत, जानें धर्म के साथ
नवरात्रि में मां की पूजा तो की ही जाती है। साथ ही साथ इन्हे प्रसन्न करने के लिए और भी कई तरह के उपाय आदि भी किए जाते हैं। अब ये सब क्यों किया जाता है ये तो हर कोई जानता है, माता रानी को खुश करने के लिए। मगर आपको बता दें नवरात्रों में इन सब के अलावा भी ऐसे कई काम हैं जिन्हें करना चाहिए या उन्हें करते समय उनका ध्यान रखना चाहिए। जैसे इस दौरान क्या कपड़े पहनें जाएं आदि। अब आप में बहुत से लोग ये सोच रहे होंगे कि भला नवरात्रि में मां की पूजा का हमारे द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों से क्या संबंध होता है। तो बता दें वास्तु शास्त्र केे अनुसार इस बात का पूजा पर बहुत प्रभाव पड़ता है। बल्कि शास्त्रों में तो नौ की नौ देवियों के बारे मे बताया गया है कि कौन सी देवी का किस रंग से संबंध है। इसमें कहा गया है कि मां के नौ स्वरूपों की आरधना में 9 रंगों का अधिक महत्व है। जो देवी के प्रकृति स्वरूप को दर्शाते हैं तथा नवग्रहों का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। इन नौ रंगों का शास्त्रों में काफी महत्व बताया गया है। कहा जाता है नवरात्र के 9 दिनों में इन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

जानते हैं कि नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ -

मां शैलपुत्री
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री की पूजा नवरात्रि के प्रथम दिन होती है। कथाओं के अनुसार पर्वतराज हिमालय की पुत्री पार्वती के स्वरूप में मां शैलपुत्री की पूजा होती है। जिनका वाहन बैल है। वास्तु और शास्त्रों के अनुसार इस दिन आप पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। 

मां ब्रह्राचारिणी
पौराणिक कथाओं के अनुसार नारद जी के कहने पर माता पार्वती ने भगवान महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। जिस कारण उनका एक नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। इन्हें भ पीला रंग प्रिय है, इसलिए इनकी पूजा के समय पीला तथा गेरुआ रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

मां चंद्रघंटा
देवी का तीसरा चंद्रघंटा का स्वरूप ज्ञान का भंडार है। माना जाता है कि देवी के इस स्वरूप की पूजा करने से मन में अलौकिक शक्ति प्राप्त होती है। जब भी इनकी पूजा करें सफ़ेद रंग के कपड़े पहनकर करें।

मां कूष्माण्डा
मान्यता है कि इनके तेज के कारण सभी व्याधियां यानि बीमारियां नष्ट हो जाती हैं। नवरात्रि के दौरान इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन कर सकते हैं। क्योंकि मां दुर्गा के इस स्वरूप को नारंगी रंग बहुत प्रिय है।

मां स्कंदमाता
सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी की पूजा करने से मोक्ष के दरवाजे़े खुल जाते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन सफ़ेद रंग के कपड़े पहनना शुभ बताया गया है।

मां कात्यानी
धार्मिक कथाओं के अनुसार महर्षि कात्यायन की कठीन तपस्या से प्रसन्न होकर, मां ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया। जिनकी सबसे पहले पूजा इनके पिता महर्षि कात्यायन ने ही थी इसलिए इनका नाम कात्यानी हो गया। इस दिन मां की पूजा के लिए लाल रंग के कपड़े पहनें। 

मां कालरात्रि
देवी कालरात्रि का रूप ऋद्धि सिद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। तांत्रिक क्रिया की साधना करने वाले भक्तों के लिए इनका ये अवतार अति महत्वपूर्ण होता है। कहा जाता इनकी पूजा के दौरान नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मां महागौरी
शास्त्रों में किए इनके वर्णन के अनुसार ये देवी गृहस्थ आश्रम की देवी हैं और इन्हें गुलाबी रंग का अधिक प्रिय है। जिसे प्रेम का प्रतीक कहा जाता है। कहा जाता है यह रंग पूरे परिवार को एक करके रखता है। इसलिए इनकी साधना आराधना करने के लिए गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मां सिद्धिदात्री
ऐसा कहा जाता है कि माता पार्वती ने अपनी तपस्या से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करके उनसे अष्टसिद्धियां प्राप्त की थीं। इसलिए नवरात्रि में इस दिन जामुनी रंग के कपड़े पहनकर इनकी पूजा करनी चाहिए। 

Jyoti

Advertising